गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर जनपद पंचायत की अध्यक्ष कांग्रेस नेत्री श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता भी यह मान चुके है कि छत्तीसगढ़ में चुनावी मुकाबले में भूपेश पर भरोसे की सरकार के सामने बीजेपी के तमाम पैंतरे नाकाम रहे। भाजपा का पूरा चुनावी अभियान केवल झूठ और षडयंत्र पर ही आधारित रहा। पूरे चुनावी अभियान के दौरान भाजपा ने न तो 15 साल के रमन सरकार की कोई उपलब्धि बता पाए और ना ही जिस मोदी की गारंटी की बात कर रहे उस मोदी सरकार की साढ़े 9 साल की कोई उपलब्धि ही बता पाए। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की लहर भाजपा नेताआें को भी स्पष्ट दिखाई दे रही है यही कारण है कि भाजपा के सांसद और तमाम नेता झूठी शिकायत और गलत बयानी करके संभावित हार के लिए अभी से बहाने तलास रहे है। श्रीमती पुष्पा साहू ने कहा है कि धनबल, बाहुबल और तमाम तरह के प्रलोभन से मतदाताओं को प्रभावित करने का इतिहास भारतीय जनता पार्टी का रहा है। चुनाव के दिन पाली तानाखार में भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी में साढ़े 11 लाख रू. नगद बरामद हुए कार्यवाही के दौरान भाजपा के प्रत्याशी उस गाड़ी में मौजूद थे। पूरे प्रदेश में उनका प्रलोभन का खेल को जनता ने सिरे से नकार दिया है।
भाजपाईयों के घमंड को चकनाचूर करने छत्तीसगढ़ की जनता तैयार है-पुष्पा साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
