गरियाबंद/राजिम/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। युवा नेता एवं विधायक प्रतिनिधि करीम खान ने भाजपा द्वारा लगातार दिए जा रहे बयान की भूपेश सरकार केंद्रीय योजनाओं का नाम बदल रही पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि भाजपा बताएं कौन सी योजना केंद्र की है। जिसे भूपेश सरकार ने नाम बदलकर लागू किया है। श्री खान ने कहा है भाजपा उसकी सूची जारी करें अन्यथा झूठ बोलने के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगे। भूपेश सरकार राज्य में प्रदेश के जनता की बेहतरी सुविधा सुशासन और समृद्धि के लिए 51 योजनाओं संचालित कर रही है। जो विशुद्ध रूप से राज्य सरकार द्वारा पोषित है। इन योजनाओं में केंद्र की मोदी सरकार का कोई योगदान नहीं है। भाजपा बताएं भूपेश सरकार द्वारा लागू किए गए इन योजनाओं में केंद्र ने पैसा कहां पर लगाया है ? भाजपा को मुद्दाविहीन बयानबाजी बंद कर देनी चाहिए। झूठ एवं फरेब के कारण ही जनता ने 2018 में भाजपा को मजा चखाया था। इस बार 2023 में तो भाजपा की और बदतर स्थिति होने वाली है।
There is no ads to display, Please add some


