इस बार विकास उपाध्याय को दोगुना वोट से जीताओ – भूपेश बघेल

रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को विकास उपाध्याय के पक्ष में रामनगर और गुढ़ियारी में सभा की जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ही आपकी सरकार है हमने सभी वर्गों का ख्याल रखा है। बघेल ने कहा कि भाजपा वाला मन कहत हे एक हजार रूपया के गारंटी हे भरोसा झन करहूँ पीएम नरेन्द्र मोदी भी गारंटी के बात कहत हे कहिस कालाधन आही रोजगार मिलही मिलिस नई मिलिस तो समझ लौ ओखर कोई गारंटी नई हे। बघेल ने कहा कि 17 तारीख को बटन दबाकर विकास को बम्फर वोट से जीताना है। कांग्रेस सरकार ने पाँच साल जनता के लिए काम किया है और आने वाले समय भी करेगी सरकार बनते ही गैस सिलेण्डर पर 500 रूपये की सब्सिडी मिलेगी सभी वर्गों के बच्चों को केजी से लेकर पीजी तक की शिक्षा मुफ्त होगी यह देश का पहला राज्य होगा जहाँ ऐसी व्यवस्था की जा रही है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत् 20 लाख रूपये तक दिये जायेंगे सड़क दुर्घटना होने पर निःशुल्क ईलाज होगा 200 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टरों और गाड़ी मालिकों का 2018 के पहले का जो भी टैक्स है माफ किया जाएगा छत्तीसगढ़ियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है कांग्रेस ने महिलाओं बच्चों युवाओं बुजुर्गों सभी का ध्यान रखा है और रखेंगी।विकास उपाध्याय जनवंदन यात्रा के दौरान रामनगर व रामकुण्ड में जनसंपर्क किया। उनके समर्थन में लोग उमड़े उनके पाँच साल के कार्यकाल में उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद करते हुए सभी वर्गों के लोगों ने उन्हें फिर से सहयोग करने का भरोसा दिलाया है। रामकुण्ड में धनतेरस के उपलक्ष्य पर महिलाओं ने विकास उपाध्याय को वोट देने की अपील करते हुए रंगोली बनाई थी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version