छत्तीसगढ़ में गरिष्ठ हो चुकी भाजपा को अब याद आ रहे वरिष्ठ – रूपेश दुबे
राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)। कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान आयोजन को चुनावी नौटंकी करार देते हुए कहा कि भाजपा अपने शीर्षस्थ लालकृष्ण आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी जैसे नेताओं का सम्मान पहले करना प्रारंभ करें उसके बाद अन्य वरिष्ठों के सम्मान करने का दिखावा करें क्योंकि भाजपा केंद्रीय सत्ता प्राप्त करने के बाद लालकृष्ण आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी जी, यशवंत सिन्हा जी, जसवंत सिंह जी, शत्रुघ्न सिन्हा जी, कीर्ति आजाद जी और छत्तीसगढ़ में नंदकुमार साय जैसे नेताओं के साथ जो दुर्व्यवहार किए हैं वह जगजाहिर है यहां तक भारतीय राजनीति के देदीप्यमान नक्षत्र एवं पूर्व प्रधानमंत्री भाजपा के पितृ पुरुष अटल बिहारी बाजपेई जी के जीवन काल में ही उनके स्मारक बनाकर जो उनका अपमान किए हैं उसे भी देश की जनता ने देखा एवं समझा है
कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे ने भाजपाइयों को टिफिन भोजन पर भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि खुद तो भाजपा के नेता 15 वर्षीय सरकार में मलाई खाते रहे और केंद्र सरकार में भी मलाई छान रहे हैं वही चुनावी समय में वरिष्ठ को सम्मान के नाम पर टिफिन भोजन करा कर वरिष्ठ जनों को अल्पाहार में संतुष्ट करने का काम किए हैं सबसे दुर्भाग्य जनक पहलू यह है कि भाजपा इन वरिष्ठ जनों के सम्मान में एक सम्मानभोज जिसमे मनपसंद भोजन को व्यवस्था हो का भी आयोजन ना कर ऊंट के मुंह में जीरा के समान टिफिन भोज कर वरिष्ठ जनों को भोजन के नाम पर भी तरसाने को जगजाहिर किया है भाजपाइयों को अब यह साफ हो गया है कि बिना वरिष्ठजनों के चुनावी नैया पार नहीं हो सकती इसलिए अब वरिष्ठ जनों को सम्मान के नाम पर झांसा देने का काम कर रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some
