मथुरा (गंगा प्रकाश)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का 72 वा जन्मदिन मिशन मोदी अगेन पीएम महानगर मथुरा द्वारा स्थानीय होटल में 17 सितंबर को जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें स्वैच्छिक रक्तदान गरीबों को भोजन एवं बच्चों में प्रतियोगिता की सेवा कार्य किए गए जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका द्वारा नरेंद्र मोदी को देश का कोहिनूर बताया और पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा द्वारा नरेंद्र मोदी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कठिन परिश्रम एवं लगन से जो कार्य मोदी ने किया है। वह कार्य हम सभी मिलकर करें तो देश विश्व में प्रथम स्थान अति शीघ्र हासिल कर लेगा। जिलाध्यक्ष भाजपा मधु शर्मा द्वारा बताया के जो कार्य अन्य सरकारें 70 सालों में नहीं किए वह कार्य भाजपा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 7 सालों में किए गए। विनोद अग्रवाल महानगर अध्यक्ष भाजपा द्वारा नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब कल्याण हेतु चलाई जा रही है। योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया व सरकार द्वारा सभी को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा सिंह कुंतल जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किशन सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, कमल कौशिक महामंत्री दीनदयाल धाम, अमित जैन जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, दिनेश कौशिक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हिंदू महासभा, छाया गौतम जिला अध्यक्ष अखिल भारत हिंदू महासभा। सभी वक्ताओं ने मोदी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के परिश्रमिक एव लगन त्याग देश सेवा पर सभा में उपस्थित सभी लोगों को बारी-बारी से बताया। विनोद देशवाल महानगर अध्यक्ष मिशन मोदी अगेन पीएम मथुरा द्वारा सभी अतिथियों का साफा पटुका माला एवं श्री राम जन्मभूमि मंदिर का छायाचित्र देखकर स्वागत किया एवं नरेंद्र मोदी द्वारा अपने जीवन काल में किए जा रहे सेवा कार्य के बारे में विस्तार से बताया और उपस्थित मिशन मोदी अगेन पीएम के एवं मधुबन मंडल सतोहामंडल मगोर्रा मंडल राधा कुंड मंडल कृष्णा नगर मंडल सदर मंडल एवं नगर निगम मथुरा के सभी 70 वार्डों के वार्ड अध्यक्ष उपस्थित सभी पदाधिकारी गण का स्वागत करते हुए। आगामी निकाय चुनाव 2022 एवं लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के साथ फिर से तृतीय वार मोदी देश के प्रधानमंत्री बन कर देश का नेतृत्व कर उनका विश्व गुरु बनाने का जो संकल्प है। उसको साकार कराने का संकल्प सभी को दिलया साथ ही आज से ही अपने कार्य में पूरी लगन और निष्ठा के साथ लग जाए। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनीता अवस्थी द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आयोजन सुमित चौधरी महानगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा की देखरेख मैं हुआ अजय राजावत, मनोज ठाकुर, प्रेमसिंह, दिनेश सिसोदिया, शंकर चौधरी, राहुल ठाकुर, गिरदीप, बदन सिंह, सुनीता शर्मा, विष्णु कुंतल, सचिन चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, शैलेन्द्र सिंह, कुलदीप फौजदार, दिनेश शर्मा, श्याम चौधरी, गजना देशवाल, विश्वेन्द्र कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का 72 वा जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
