भाजपा कार्यालय में नव निर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का सम्मान समारोह

 

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुने जाने के बाद बुधवार दोपहर जिला भाजपा कार्यालय में अभिनंदन समारोह हुआ। नव निर्वाचित अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप और उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर सहित सभी जिला पंचायत सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया।

पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथ मजबूत हुए हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन हो, इसके लिए पंच से लेकर संसद तक भाजपा का नेतृत्व जरूरी है। जिले के कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर जीत दिलाई। अब सभी को जिले के विकास में जुटना होगा। जनता और पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, निर्वाचित जनप्रतिनिधि उसे पूरी निष्ठा से निभाएं। भाजपा मूल्यों पर आधारित राजनीति करती है, इसे ध्यान रखना होगा।

 

जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि यह भाजपा का स्वर्णिम समय है। जनपद, नगर पंचायत और जिला पंचायत में भाजपा की सरकार बनी है। चुनाव में मिले जनादेश ने स्पष्ट कर दिया कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। अब जनसेवा की चुनौती है। आने वाले समय में गरियाबंद के विकास के लिए बेहतर काम करेंगे।

जिला चुनाव प्रभारी सुरेंद्र पाटनी ने कहा कि निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। हर कार्यकर्ता ने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा। 80 फीसदी पंच, सरपंच, पार्षद, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य भाजपा समर्थित जीते। कांग्रेस हाशिए पर चली गई। जिला पंचायत में तो प्रत्याशी खड़ा करने की स्थिति में भी नहीं रही। जनपद और निकाय में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जनता के विकास को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

विधायक रोहित साहू ने जिले के पांच निकाय और पांच जनपद में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पंच से लेकर पार्षद और जनपद से लेकर जिला पंचायत तक भाजपा समर्थित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बने हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का परिणाम है। प्रदेश में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली। गरियाबंद में भी जनता का बहुमूल्य आशीर्वाद मिला।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप ने कहा कि भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। पहली बार चुनाव लड़ा और कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के आशीर्वाद से ऐतिहासिक जीत मिली। उन्होंने भरोसा जताने के लिए पार्टी नेतृत्व और जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने के साथ ही ग्रामीण समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

 

कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत के पूर्व सदस्य चंद्रशेखर साहू ने किया। आभार जिला पंचायत सदस्य लेखराम ध्रुवा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, जनपद अध्यक्ष सोहन ध्रुव, उपाध्यक्ष लेखराम साहू, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, धनराज विश्वकर्मा, नगर पालिका कोपरा अध्यक्ष रूप नारायण साहू, अनूप भोसले, सुरेंद्र सोनटेके, राधेश्याम सोनवानी, मनीष हरित, राजू साहू, अजय रोहरा, आशीष शर्मा, सागर मयाणी, आसिफ मेमन, रामुराम साहू, जिला पंचायत सदस्य नंदिनी ओंकार साहू, नंदिनी कोमल ढीढ़ी, शिवांगी चतुर्वेदी, देशबंधु नायक, तरुण ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version