रायपुर(गंगा प्रकाश)। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से चार दिन पहले तीन नवंबर को भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र को मोदी की गारंटी का नाम दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घोषणा पत्र का विमोचन कर कहा कि भाजपा का रिकार्ड है कि यह सिर्फ घोषणा पत्र नहीं यह हमारा संकल्प है। इसीलिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ को नया राज्य बनाया। अमित शाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह की 15 साल की कार्यकाल में छत्तीसगढ़ ने विकास किया। छत्तीसगढ़ में बदलाव होगा। भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से अच्‍छा राज्य बनाया है।
उन्‍होंने कहा, डॉक्टर रमन सिंह और केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने छत्तीसगढ़ में विकास करने का काम किया। पोषण की गारंटी हमने दिया। मनरेगा में 150 दिन का काम देने वाला राज्य भी छत्तीसगढ़ बना। विद्यार्थियों को निशुल्क लैपटॉप देना प्रारंभ हुआ। छत्तीसगढ़ को पावर स्टेट बनाने का काम भी भाजपा ने किया।शाह ने कहा, छत्‍तीसगढ़ को पावर हब, स्मार्ट हब, एल्युमिनियम मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का काम भाजपा ने किया। शिक्षा के मानक हमने बनाया। भूपेश का झूठा बोलना, प्रचार करना, सीडी बनाना, पेन ड्राइव में वीडियो बनाना यही इनका काम है।उन्‍होंने कहा, तेंदूपत्ता संग्राहकों का बोनस बंद कर दिया। आदिवासियों को चप्पल देने की योजना बंद कर दी। तुष्टिकरण का हाल यह है। भुनेश्वर साहू को नोच-नोच कर मार डाला लेकिन उसके आरोपितों पर कार्रवाई करने का कोई काम नहीं किया है।
इस बार छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होने वाला है। हम जो भी वादा करते हैं जिम्मेदारी के साथ करते हैं। हमने छत्तीसगढ़ को वादा किया था कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए करेंगे। 10 साल सोनिया और मनमोहन की सरकार रही और 10 साल मोदी जी की सरकार रही। मनमोहन सरकार ने 77 हजार करोड़ दिया था और हमने 3 लाख करोड़ दिया।

भूपेश कांग्रेस का एटीएम हैं- शाह

अमित शाह ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में भी विकास कार्य किए हैं। फर्जी पेन ड्राइव बनाने में सीएम भूपेश को महारथ हासिल है। गोबर, शराब, गोठान, मिनरल में भ्रष्टाचार किया। दलित युवा निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन किया। विकास तो जरूर हुआ पर भ्रष्टाचार में हुआ है। भूपेश कांग्रेस का एटीएम हैं।

घोषणा पत्र केवल घोषणा नहीं संकल्प पत्र है- शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में बीजेपी की घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने कहा की हमारा घोषणा पत्र केवल घोषणा नहीं संकल्प पत्र है। हम छत्तीसगढ़ को विकसित करने के लिए काम करेंगे। हमने राज्य के विकास के लिए काम किया है। इस राज्य को बीजेपी ने ही बनाया। हमने राज्य को पॉवर सरप्लस स्टेट बनाया।

छत्तीसगढ़ भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी कर दिया है । प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी किया है।

साजा प्रत्याशी ईश्वर साहू भी मौजूद रहे

सभा में बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू भी मौजूद थे। ये वहीं ईश्वर साहू है, जिनके बेटे भुनेश्वर साहू की हत्या ग्राम बिरनपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हुई थी। भाजपा ने इन्हें प्रत्याशी बनाया है। ईश्वर साहू के संबंध में अमित शाह ने कहा कि ईश्वर साहू को चुनाव लड़ने हमने संदेश भेजा तो उन्होंने मना कर दिया। हमने उनको भुनेश्वर साहू के न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए मनाया। सभी का वोट भुनेश्वर साहू के न्याय की लड़ाई के लिए जरूरी है।

धर्मांतरण से आपसी संघर्ष बढ़ा- शाह

अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में बीते पांच वर्षों में धर्मान्तरण के मामले ज्यादा आए हैं। यहीं कारण है कि लोगों के बीच में आपसी संघर्ष बढ़ा है। धर्मान्तरण को रोकने का काम भाजपा करेगी। इसी प्रकारण ओबीसी के संबंध में कहा कि भाजपा ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक बनाया। पेट्रोप पंप व गैस एजेंसी में ओबीसी कोटा तय किया है। हमारे मंत्री मंडल में 35 प्रतिशत ओबीसी वर्ग के मंत्री है। जम्मू-कश्मीर से 370 को हटाया है। राम मंदिर को कांग्रेस सरकार ने बीते 70 साल से अटका कर रखा थी। हमारी सरकार ने मंदिर निर्माण को पूरा किया है। अगले वर्ष 2024 में हम 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले है, जिसमें आप सभी आमंत्रित हैं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रीपेड सीएम बनाया- शाह

अमित शाह ने सभा के दौरान सीधे भूपेश बघेल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के खजाने पर अधिकार दलित-आदिवासी व पिछड़ा वर्ग का है। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के खजाने पर अधिकार जमाकर दिल्ली में बैठे भाई बहन को भेज रहे हैं। वे उनका एटीएम बन गए हैं। कांग्रेस ने प्रीपेड सीएम बनाया है। सारा पैसा दिल्ली चला जाता है। ऐसे में छत्तीसगढ़ का विकास कैसे हो पाएगा। प्रीपेड सिम कार्ड पैसा खत्म होते ही बंद हो जाता है। वैसे ही सीएम है, पैसा खत्म न हो इस कारण कई घोटले किए गए है।

एक-एक पाई का हिसाब लेंगे- शाह

छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने गोबर के नाम पर घोटाला किया है। इसके अलावा पीडीएस में 600, महादेव एप में पांच हजार करोड़ रुपए, सीजीपीएससी घोटाला भी है। स्थिति ऐसी है कि इन्हीं घोटालों के कारण भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ दलित-आदिवासी युवाओं ने रायपुर में नग्न विरोध प्रदर्शन किया था। अमित शाह ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद हम सभी घोटाले की जांच कराएंगे। एक-एक पाई का हिसाब लेंगे।

कभी गोबर का घोटला नहीं सुना- शाह

कबीरधाम जिले के ग्राम रणवीरपुर में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में प्रचार करने अमित शाह दोपहर एक बजे पहुंचे हुए थे। वे विजय संकल्प महारैली में शामिल हुए। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार में बीते पांच वर्ष में करोड़ों रुपए के घोटाले हुए है। इसमें दो हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाला, 540 करोड़ रुपए के कोयला, गोठान समेत कई घोटाले सामने आए हैं। शाह ने कहा कि मैं 1980 से लेकर अब तक राजनीति में हूं, लेकिन मैने कभी भी गाय के गोबर का घोटाला नहीं देखा।
भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी की बड़े ऐलान

  • 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे।
  • 3100 रुपये समर्थन मूल्य के साथ धान खरीदेंगे।
  • किसानों को एक मुश्त भुगतान होगा।
  • बरदाना की उपलब्धता धान खरीदी के पहले की जाएगी।
  • महतारी बंदन योजना के तहत 12000 रुपये हर विवाहित महिला को वार्षिक वित्‍तीय सहायता।
  • 2 साल के भीतर एक लाख भर्ती करेंगे।
  • तेंदूपता का संग्रहकों ₹5500 प्रति क्विंटल बोनस देंगे।
  • भूमिहीन और खेतीहर मजदूर को ₹10000 सालाना मदद।
  • आयुष्मान भारत योजना: 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
  • भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करेंगे।
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाएंगे
  • छत्तीसगढ़ में मिलेंगे ₹500 में सिलेंडर।
  • हर लोकसभा में आईआईटी की तर्ज पर सीआइटी।
  • हर संभाग में एम्स की तर्ज पर सिम्स खोले जाएंगे।
  • छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा।
  • अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। छत्तीसगढ़ में राम दर्शन योजना के तहत निशुल्क दर्शन कराएंगे।
  • पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास के तहत 18 लाख लोगों को घर।
  • युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्‍याज मुक्‍त ऋण।
  • रायपुर, नया रायपुर, दुर्ग और भिलाई नगर विकास के लिए दिल्‍ली की तर्ज पर स्‍पेशल कैपिटल रीजन।
  • नया रायपुर में होगा मध्‍य भारत का इनोवेशन हब। 6 लाख रोजगार के अवसर मिलेंगे।
  • बीपीएल बालिकाओं के जन्‍म पर डेढ लाख का आश्‍वासन प्रमाण पत्र
  • कालेज जाने के लिए छात्र-छात्राओं को डीबीटी से मासिक ट्रेवल्स अलाउंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में रणनीतिक तौर पर कांग्रेस अब तक कई घोषणाएं कर चुकी है। ऐसे में भाजपा घोषणाओं के जरिए एकाएक हावी होने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वह कांग्रेस के पत्ते खुलने के बाद उससे चार कदम आगे बढ़ते हुए गारंटी लाना चाहती है ताकि कांग्रेस के पास उससे आगे निकलने का मौका न रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version