फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भाजपा का घोषणा पत्र जिस दिन जारी होगा, उस दिन प्रदेश में दिवाली जैसा माहौल होगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता लगातार छत्तीसगढ़ आ रहे है और कह रहे है कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ मॉडल लागू करेंगे तो क्या पूरे देश में हत्याओं की सीरीज चलेगी या आत्महत्या की घटनाएं लगातार होगी क्या चाकूबाजी और नशाखोरी अब पूरे देश का एक-एक बच्चा करेंगा। क्या यही कांग्रेस की सोच है ? क्यों कांग्रेस पार्टी पूरे देश में जहां जहां उनकी सरकार है वहां के लोगों को अपराध के लिए नशे के लिए प्रेरित करने वाले है ? कांग्रेस के ये राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ के लोगों की आंखो में धूल झोंककर झूठ बोलकर जा रहे है क्योंकि जो छत्तीसगढ़ मॉडल की वह चर्चा कर रहे है वह छत्तीसगढ़ मॉडल यहां दिखता ही नहीं है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती डॉ. श्वेता शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते 5 सालों में 40 हजार से ज्यादा नवजात शिशुओं की मृत्यु हो जाती है। 26 हजार से ज्यादा लोग आत्महत्या कर लेते है। 4 हजार से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी जाती है। कांग्रेस सरकार के इन 5 सालों में 7600 से अधिक बलात्कार की घटनाएं प्रदेश में हुई है। 1 लाख करोड़ रू. से भी अधिक घोटाले कांग्रेस के राज में हुए है। उन्होंने कहा कि पीएससी में नौजवान युवकों के भविष्य का गला घोटकर भर्ती में घोटाला कर महादेव एप जैसे धंधो में उन्हें धकेला जा रहा है। बहुसंख्यक हिंदुओं का लगातार अपमान किया जा रहा है। टारगेट किलिंग, सुपारी किलिंग जैसे नए-नए किस्म के अपराध छत्तीसगढ़ में हो रहे है। क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और पी चिदंबरम इसे ही छत्तीसगढ़ मॉडल कहते है ? भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का अपमान है। प्रदेश में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण लगातार नवजात शिशुओं की मृत्यु हो रही है। सरकारी अस्पताल में माताएं बहने जिनका प्रसव ठीक से करना चाहिए उनका प्रसव ठीक से करना चाहिए उनका प्रसव भी ठीक से नहीं हो पा रहा है जिसकी वजह से नवजात शिशु की लगातार मृत्यु हो रही है और कहीं न कहीं छत्तीसगढ़ का जो नौनिहाल बच्चा आगे बढ़ाने वाला था, उसकी भु्रणहत्या हो रही है वह पैदा होते ही मर जा रहा है क्या यही छत्तीसगढ़ मॉडल है। जिस कांग्रेस पूरे देश में लागू करवाना चाहती है।
भाजपा का घोषणा पत्र जिस दिन जारी होगा, उस दिन प्रदेश में दिवाली जैसा माहौल होगा-श्वेता शर्मा
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
