सुशासन दिवस 25 दिसंबर को जिले के किसानों को 117 करोड़ रुपए से अधिक राशि का होगा बोनस भुगतान

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जन्म जयंती सुशासन दिवस के अवसर भाजपा अपना दो साल के बकाया बोनस का चुनावी वादा पूरा करने जा रही है। 2023 के चुनाव में भाजपा ने खरीफ वर्ष 2014-15 और 15-16 में किसानों के बकाया बोनस का भुगतान करने की घोषणा की अपने संकल्प पत्र में की थी। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी गारंटी दी थी। अब सत्ता में आने के बाद भाजपा अपने इस वादे को पूरा कर रही है। इसे लेकर किसानों में भी काफी उत्साह है। शासन स्तर भी जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक में बोनस तथा प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजित किए जा रहे है। जिसमे वर्छुअली सीएम विष्णु देव से भी शामिल होंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। 

जिला स्तरीय बोनस भुगतान कार्यक्रम फिंगेश्वर में

जिला स्तरीय बोनस भुगतान कार्यक्रम फिंगेश्वर के मंडी प्रांगण में दोपहर 1 बजे से आयोजित किया जाएगा। यहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधायक रोहित साहू होंगे। वहीं ब्लॉक स्तर में गरियाबंद में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, छुरा में पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, मैनपुर में तथा देवभोग में पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी अथिति होंगे। कार्यक्रम में संबंधित क्षेत्र के जिला एवम जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, नगर पालिका/ पंचायत के अध्यक्ष के अलावा भाजपा जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। 

धान बेचने वाले किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से दो साल के बोनस का होगा भुगतान 

इधर, प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसान हितैषी लिए गए निर्णय अनुसार गरियाबंद जिले के किसानों को 25 दिसंबर सुशासन दिवस को धान की बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। इसके अंतर्गत धान बेचने वाले किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से दो वित्तीय वर्ष का बोनस दिया जायेगा। जिसमें जिले के किसानों को 117 करोड़ 58 लाख रुपए बोनस राशि के रूप में मिलेंगे। वर्ष 2014-15 अंतर्गत 44 हजार 507 एवं 2015-16 के 34 हजार 292 किसानों को बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

जिला विपणन अधिकारी अमित चंद्राकर ने बताया कि जिले में खरीफ वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले कुल 44 हजार 507 किसानों से 23 लाख 33 हजार 272.85 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 300 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 70 करोड़ रूपये भुगतान किया जाएगा। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले जिले के कुल 34 हजार 292 किसानों से 15 लाख 86 हजार 110 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 47 करोड़ 58 लाख रूपये किसानों को दिया जाएगा। जिले में किसानों को ब्लॉक स्तर एवं समिति स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। 


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version