गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार की जीत पर यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं आदि ने जमकर जश्न मनाया। दोपहर में जैसे जैसे राउण्ड पर राउण्ड रोहित साहू के जीत का ग्राफ बढ़ते जाता वैसे वैसे भाजपा चुनाव कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ता सहित लोगों का हुजुम लगने लगा। प्रत्येक राउण्ड में बढ़त का समाचार मिलता जाता वैसे वैसे फटाखें, गुलाल की फुहार एवं जयघोष के नारे की बुलंदी बढ़ती जाती। दोपहर लगभग 3 बजे जैसे ही भाजपा उम्मीदवार रोहित साहू की 11903 वोटों से विजयी का समाचार मिला वैसे ही फिंगेश्वर के भाजपा चुनाव कार्यालय सहित पुराना बस स्टैण्ड, नया बस स्टैण्ड, शिवाजी चौक, रानी श्यामकुमारी चौक, महावीर यादव के दुकान के सामने होली-दीवाली जैसा माहौल हो गया। कोई फटाका फोड़ रहा था, कोई गुलाल लगा रहा था माला पहना रहा था और अनेक महिला कार्यकर्ता तो लोगों को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार कर रहे थे। फिंगेश्वर का पूरा माहौल भाजपा मय हो गया । लोग घुम घुमकर एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। महिलाओं की एक जोरदार विजयी रैली भाजपा नेत्री संतोषी श्रीवास्तव, सीमा ठाकुर, शांति कोसरे, पद्मा यदु, भुनेश्वरी साहू, अनिता शर्मा, लक्ष्मी श्रीवास्तव,रोशन देवांगन, पन्नालाल बंजारे आदि के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में नगर में निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कमल छाप का झंडा लिए उत्साह के साथ नारा लगा रहे थे।
भाजपा का रूझान मिलते ही फिंगेश्वर में होली-दीवाली का बना माहौल, कार्यकर्ताओं ने जमकर फोड़े फटाखे, बांटी मिठाईया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
