गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।भाजपा का आज विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन नगर के आदिवासी भवन में दोपहर 12 बजे आयोजित है। राजिम विधायक रोहित साहू ने बताया की इस कार्यक्रम मे छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंकराम वर्मा, क्लस्टर के प्रभारी एवं प्रवक्ता अजय चंद्राकर, लोकसभा प्रभारी मोतीलाल साहू, सह प्रभारी पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, लोकसभा की प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव के भी पहुंचने की संभावना बन सकती है। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है एवं गांव गांव से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसे लेकर कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष हरित ने सभी प्रकोष्ठो, मंडल,शक्तिकेंद्र, बूथ स्तर, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील करते हुए कहा है की कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण जानो में भी स्वस्फूर्त उत्साह है। किसानों, महिलाओं सम्पूर्ण जनता को मोदी जी की गारंटी का लाभ मिल रहा है। जिससे विपक्ष भी चरमराया हुआ है। निश्चित रूप से इस बार छत्तीसगढ़ की 11 सीट भाजपा जीतेगी।
There is no ads to display, Please add some


