फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।आगामी विधानसभा चुनाव में आज भाजपा द्वारा उम्मीदवार की घोषणा के साथ कुल 90 में से 85 स्थानों में उम्मीदवार की घोषणा की जा चुकी है। दूसरी सूची आ जाने के बाद माना जा रहा है कि अब राजिम में भी भाजपा उम्मीदवार बदलने की सारी अटकलों पर विराम लग गया है। टिकट की 17 अगस्त को घोषणा के बाद राजिम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के विरोध का स्वर लगाकर चर्चित था। परंतु ओम माथुर सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता लगातार कह रहे थे कि टिकट बदलने का सवाल ही नहीं उठता। अन्ततः वही हुआ और अब भाजपा उम्मीदवार सहित सभी कार्यकर्ता रोहित साहू के प्रचार में पूरी शक्ति से जुड़ेगे। इस बारे में आज भाजपा उम्मीदवार रोहित साहू ने कहा कि पार्टी ने जबसे उन पर विश्वास जताया है वे पूरी शक्ति के साथ पार्टी के प्रचार में जुटे है। उन्हें मात्र भाजपा के सभी छोटे बड़े वरिष्ठ सहित गांव गांव मे लोगों का भरपूर स्नेह, सहयोग एवं समर्थन मिल रहा है। मुझे किसी से कोई सिकवा शिकायत नहीं है। हमारे लिए पार्टी का आदेश ही सर्वोपरि है। हम सभी मिलजुलकर निश्चित ही छत्तीसगढ़ के साथ साथ राजिम विधानसभा में भाजपा का परचम लहराएंगे। और छत्तीसगढ़ में भाजपा की ही सरकार बनेगी। श्री साहू ने कहा कि वे पिछले 50 दिन से राजिम विधानसभा के गांव गांव का दौरा कर रहे है। वे जहां भी जा रहे है उन्हें ग्रामीणों का जोरदार समर्थन एवं सहयोग मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल में काफी परेशान एवं भ्रष्टाचार के कारण बदलाव का मन बनाई हुई है। हम राजिम विधानसभा में भारी बहूमत से जीतेंगे। उन्होंने भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता से चुनाव प्रचार में तन मन धन से जुटने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some


