डीजीपी और गृहसचिव से मिलकर परिवर्तन यात्रा सुरक्षा की मांग करेगे :- बृजमोहन अग्रवाल

सागर बत्रा 

रायपुर (गंगा प्रकाश) :-  पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने  कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भ्रष्ट भूपेश सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा निकालने का निर्णय लिया है प्रदेश में दो परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी पहली परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से निकलेगी दूसरी 16 सितंबर को जशपुर से निकलेगी बृजमोहन ने कहा कि डीजीपी और गृहसचिव से मिलकर इस परिवर्तन यात्रा सुरक्षा की मांग करेंगे क्योंकि बीजेपी कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग हो रही है बीजेपी के एक विधायक भीमा मंडावी की हत्या की जा चुकी है मोहला मानपुर में एक सभा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के नेता आए तो उन्हें काट दिया जाए कांग्रेस सरकार सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है इस वजह से हम डीजीपी और गृह सचिव से मिलकर मांग करेंगे कि इस यात्रा को सुरक्षा प्रदान की जाए हमारे एक कार्यकर्ता सागर साहू की नारायणपुर में व नीलकंठ की आवापल्ली बीजापुर में हत्या हुई इसी तरह बस्तानार बालसुर दंतेवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या नक्सलवाद की आड़ में हुई है ये सभी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे चुन-चुनकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है ऐसे समय पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से कोई उम्मीद नहीं है इनके शासनकाल में टारगेट किलिंग पुलिस से मारपीट बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित की जा रही है। इसलिए मांग करते हैं कि बीजेपी की दोनों परिवर्तन यात्रा में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करवाई जाए कांग्रेस अभी तक छत्तीसगढ़ के किसानों को गुमराह करती रही है। कृषि मंत्री ने किसानों को गुमराह करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि अगले पंचवर्षीय योजना में धान का समर्थन मूल्य 3600 करने का दावा किया है। जिस दिन धान का समर्थन मूल्य 1650 था उस दिन 2500 में धान खरीदने का वादा किया था। 750 रुपए अतिरिक्त देंगे कहा था। बाद में एक साल में प्रति एकड़ 9 हजार कर दिया। अगर 750 रुपए प्रति क्विंटल देखे तो 15 क्विंटल 11 हजार रुपए होगा। इस तरह कांग्रेस प्रति एकड़ 2 हजार रुपए खा रहे हैं आज धान का समर्थन मूल्य 2186 रुपए हो गया है। अगर 20 या 15 क्विंटल खरीदने की बात करते हैं तो 750 रुपए अतिरिक्त के हिसाब से 12 हजार रुपए प्रति एकड़ देना चाहिए आज 2650 रुपए दे रहे हैं। 2933 रुपए देना चाहिए आज भी किसानों को 333 रुपए कम दे रहे हैं। अगर आपमें दम है तो तुम अपने दम पर 2650 रुपए धान खरीद कर दिखाओ। आप केंद्र सरकार के 2186 के भाव में खरीदो केंद्र सरकार प्रदेश से 80 फीसदी चावल खरीदती है। इस खरीदी की गारंटी देती है। गारंटी के कारण ही धान खरीद पाते है इनमें दम नहीं है अकेले धान खरीदने की। ये छत्तीसगढ़ के किसानों को 3600 रुपए में धान खरीदी का सपना दिखा रहे हैं दम है तो घोषित करे कि इस साल 3600 में खरीदा जाए।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version