केबिनेट मंत्री बनने के बाद पाली नगर आगमन पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने किया गर्म जोशी से स्वागत, बैकुंठपुर व कटघोरा विधायक का भी भव्य स्वागत


कोरबा/पाली (गंगा प्रकाश)। 
प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने व कोरबा से विधायक चुने गए लखनलाल देवांगन को मंत्री मंडल में स्थान मिलने के बाद प्रथम पाली आगमन पर शिवमंदिर चौक, भाजपा कार्यालय के पास काफी संख्या में जुटे भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व आम जनता ने उनका ढोल- ताशे के साथ गर्म जोशी से भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी व जिला महामंत्री अजय जायसवाल, युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश (चिंटू) राजपाल, मंडल अध्यक्ष रोशनसिंह ठाकुर के अगवानी में भव्य स्वागत किया। 

इस दौरान केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के साथ पहुँचे बैकुंठपुर विधायक व केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल का भी जोरदार स्वागत करते हुए फूल- मालाओं से लाद दिया साथ ही उन्हें फलों से तौला गया। स्वागत पश्चात मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश में 5 साल बाद भाजपा की पुनः वापसी हुई है व सरकार बनने के साथ मंत्री परिषद ने शपथ भी ले ली है। भाजपा सरकार घोषणा नही काम करने वाली सरकार है। अब देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ का विकास करने के लिए हमारी सरकार काम करेगी। 

उन्होंने आगे कहा कि मोदी युग मे विकास कार्यों के लिए धन की कमी नही आने दी जाएगी और प्रदेश में विकास के नए आयाम के साथ भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाएगा। बता दें कि 2018 से पहले लखनलाल देवांगन भाजपा शासन में कटघोरा विधायक के साथ संसदीय सचिव रह चुके है तथा प्रदेश में बीते 5 साल कांग्रेस की सरकार रहने के दौरान राजस्व मंत्री रहे एवं कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल को भारी मतों से पटखनी दे विजयी हासिल किये है। 

प्रदेश में भाजपा की वापसी के साथ उन्हें केबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किये जाने से कोरबा जिला के भाजपाइयों में खुशी की लहर है। जहां उनके प्रथम पाली आगमन को लेकर हर कोई उनके स्वागत में खड़ा नजर आया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवी सिंह टेकाम, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती किरण मरकाम, पूर्व मंडल अध्यक्ष कीर्ति कश्यप- रूपविलास गिरी गोस्वामी, मंडल महामंत्री विवेक कौशिक, मंडल कोषाध्यक्ष विक्की अग्रवाल, पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, श्याम लाल मरावी, अनुरुद्र जायसवाल, जितेंद्र माटे, बंटी जायसवाल, चंद्रशेखर पटेल, कमल सिंह राज सहित भारी संख्या में कार्यकर्तागण एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

जनपद पंचायत कार्यालय में सचिव संघ ने किया स्वागत : पाली शिवमंदिर चौंक में

भाजपाइयों द्वारा स्वागत पश्चात केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन का स्वागत समारोह ब्लाक सचिव संघ पाली द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय में रखा गया था, जहां उनके पहुँचने पर संघ के ब्लाक संरक्षक सुनील जायसवाल एवं अध्यक्ष रामकुमार टेकाम के नेतृत्व में सचिवों ने आत्मीय स्वागत किया। साथ ही श्याम बिहारी जायसवाल एवं प्रेमचंद पटेल का भी स्वागत किया। इस दौरान सचिव अश्लेष डिक्सेना, प्रदीप कुमार कश्यप, चंद्रभान सिंह, पूनम बैसवाड़े, शांतिदास मानिकपुरी, परदेशी टेकाम, जगदीश टेकाम, इंदिरा कैवर्त, विशोक सिदार, मनहरण सिंह मरावी, गिरीश चन्द्र कश्यप, नेवलराम बघेल, कलेश्वर प्रसाद, पंचराम कोराम, सत्या सोनवानी, मो. जाकिर हुसैन, शिवराम निषाद, संतोष राव, दूजे कुमार सिंदे, समर सिंह टेकाम सहित अन्य सचिव उपस्थित रहे।

चैतमा मंडल में लखनलाल का आतिशी स्वागत

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन रायपुर से बिलासपुर होते हुए कोरबा जिले के पाली पहुँचे। जहां के भाजपाइयों व ब्लाक सचिव संघ ने अलग- अलग उनका स्वागत किया। जिसके बाद लखनलाल कार्यकर्ताओं से चर्चा पश्चात कोरबा के लिए निकले जहां ग्राम चैतमा पहुँचने पर मंडल अध्यक्ष सुकालूराम प्रजापति के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने लखनलाल के साथ श्याम बिहारी जायसवाल व प्रेमचंद पटेल का आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। स्वागत के दरमियान कार्यकर्ताओं का स्नेह व उत्साह देख लखन, श्याम, प्रेमचंद काफी गदगद हुए।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version