गोलू कैवर्त

बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के एक ऐसे विधानसभा कसडोल में भाजपा के कद्दावर नेता पवन साहू वह नाम है जो कभी भी संघर्ष करने से पीछे नहीं हटते है, पवन साहू का बहुत ही कड़ा संघर्ष ही है जो आज उन्हें भाजपा के कद्दावर नेता के रूप स्थापित कर दिये हैं।लोगों से अच्छी तालमेल पवन साहू के सफलता में अहम योगदान रखता है।एक रिपोर्ट पवन साहू को लेकर लोगों से जानने का प्रयास करते हैं तो लगभग सभी लोगों के जुबान से एक ही नाम है कसडोल विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के रूप में पवन साहू को देखना एवं सुनना पसंद कर रहे हैं।अब लोगों की पसंद और मांग को भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ,भाजपा के प्रदेश अरुण साहू एवं शीर्ष नेताओं द्वारा कितने गंभीरता से ले रहे हैं यह देखने वाली बात होगी फिलहाल इन दिनों सभी भाजपा के अन्य उम्मीदवारो से पवन साहू रेस में आगे दिखाई दे रहे हैं ऐसे सूत्र बताते हैं।मीडिया रिपोर्ट्स में भी यह बात सामने आ रहा है कि अगर वास्तव में इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा कसडोल विधानसभा में पवन साहू पर दांव लगाता है तो क्या परिणाम निकल सकता है इस पर भी एक झलक प्रकाश डालते हैं।आइए पवन साहू के उल्लेखनीय नेतृत्व क्षमता एवं योगदान की तरफ रुख करते हुए आगे बढ़ते चले तो वर्तमान में पवन साहू कसडोल विधानसभा में भाजपा से एक कद्दावर नेता के रूप में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं इसके पूर्व वह अपने गृह ग्राम लवन तहसील से13 किलोमीटर दूर सिरियाडीह में तीन बार स्वच्छ एवं बेदाग तरीके से सरपंच पद के कर्तव्यों का निर्वहन किये, पूर्व में ही जनपद पंचायत बलौदाबाजार उपाध्यक्ष पद के दायित्व का ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए जनता के लिए हमेशा हमेशा के लिए लोकप्रियता का ताज प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुआ।इसके अलावा वह लगातार अनेक विकास कार्यों की नींव रखने में योगदान दिये उदाहरण के लिए पैसर देवरघटा ब्रिज निर्माण में अतुलनीय योगदान दिये।साथ ही कई गॉव को शहर तक जोड़ने के लिए सड़क निर्माण में सार्थक पहल में भागीदारी निभाए।पवन ने जिस तरह से विकास की गाथा लिखी गई है जिसको देखते हुए जनता अभी से यह अनुमान लगाना शुरू कर दिये हैं यदि पवन साहू को भाजपा टिकट देता है तो निश्चित है वह अपने प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देने में कोई कसर नहीं रखेगा।पवन साहू एक कद्दावर नेता के साथ साथ बहुत ही सुलझे हुए राजनीतिज्ञ के रूप में पहचाने जाते हैं वह चुनाव के हर दांव पेंच की खेल में महारत हासिल किये हैं ऐसा कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा।कसडोल विधानसभा के युवा, बुद्धजीवी, महिलाओं ,बुजुर्गों, मीडिया ,किसानों का पवन साहू को लेकर क्या मानसिकता है पत्रकार गोलू कैवर्त ने सभी से बात किये उस पर एक रिपोर्ट पेश है।पूर्व उपसरपंच सिरियाडीह लालजी पटेल, उमाशंकर कैवर्त वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि सुनसुनिया, शिव कैवर्त भाजपा नेता चंगोरी, धनसाय कैवर्त सरपंच प्रतिनिधि चंगोरी,भाजपा नेता हेमंत साहू सरपंच कोयदा, भाजपा कार्यकर्ता राजेश टंडन कोयदा,पूर्व सरपंच मरदा नरोत्तम साहू ,सामाजिक कार्यकर्ता राजकमल साहू मरदा, महेश साहू सरपंच करदा, रामनाथ साहू पूर्व सरपंच प्रतिनिधि करदा,छोटेलाल चौहान पूर्व सरपंच प्रतिनिधि करदा,गंगई से पूर्व उपसरपंच तुलसी कैवर्त, गंगा राम कैवर्त गंगई, नेतराम कैवर्त गंगई, वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि बाजार भाटा बलराम कैवर्त, पूर्व सरपंच बाजार भाटा गंगा राम कैवर्त ,सरखोर राकेश रोशन साहू, धनेश्वर साहू ,मशहूर अधिवक्ता संतराम साहू, पंडरिया पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा लवन दुर्गा पटेल,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि चिचिरदा संतोष लसेर, अशोक साहू अहिल्दा सामाजिक कार्यकर्ता, राजकपूर साहू भाजपा कार्यकर्ता अहिल्दा,आयोध्या जायसवाल पूर्व पार्षद नगर पंचायत लवन, हरप्रसाद उर्फ पदुम साहू लवन,विजय गोयल बगबुड़ा, महासिंह यादव कैलाशगढ़, उत्तम साहू लाहोद, डोंगरीडीह पूर्व सरपंच प्रतिनिधि गायत्री कैवर्त ,सहित कसडोल, पलारी तहसील के गॉव गॉव से सभी ने कहा कि पवन साहू को भाजपा से कसडोल विधानसभा के लिए टिकट दिया जाए।वहां कसडोल विधानसभा के कसडोल, लवन ,पलारी के साहू समाज का संगठन के तरफ से भी मांग उठ रहा है कि कसडोल विधानसभा में सभी प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियां साहू समाज के स्थानीय व्यक्ति को ही टिकट दे।भाजपा के लिए साहू समाज लवन एवं कसडोल ने स्पष्ठ प्रस्ताव पारित कर साहू समाज को भाजपा उम्मीदवार बनाया जाए कि मांग कर शीर्ष नेतृत्व को निर्णय लेने के लिए संकेत दे दिये हैं।इस तरह साहू समाज द्वारा विशेष रूप से समाज के ही व्यक्ति को टिकट देने की मांग से पवन साहू का पक्ष और मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है।वहीं बात करें पूर्व विधायक कसडोल गौरीशंकर अग्रवाल की तो पवन साहू उनके सबसे भरोसेमंद चेहरे के तौर पर विश्वासपात्र है किसी कारणवश गौरीशंकर अग्रवाल चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में पवन साहू पर विशेष मेहरबान हो सकते हैं ऐसा उच्चस्तरीय सूत्रों की हवाले से भी खबर है।सम्पूर्ण दृष्टिकोण से देखा जाए तो हर किसी का एक पसंदीदाचेहरा इन दिनों कसडोल विधानसभा में भाजपा के लिए पवन साहू का नाम ही काफी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version