फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अवसर पर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम 9 वर्ष का सफलतम कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा विधानसभा राजिम द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर फिंगेश्वर के प्रांगण में प्रातः 6:30 बजे योग दिवस का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम के संयोजक राजीम भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने विधानसभा रराजिम निवास करने वाले सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत सदस्य, जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों सहित सभी वरिष्ठ जनों सभी
प्रकोष्ठों पंचायत प्रतिनिधियों पदाधिकारियों, बूथ स्तर के अध्यक्षों, शक्ति केंद्र के संयोजकों सहित वरिष्ठ नागरिकों ग्राम वासियों युवाओं महिलाओं से कार्यक्रम में भाग लेकर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए अपील की है।
There is no ads to display, Please add some
