गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम विधायक रोहित साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार गठित केन्द्र की भाजपानीत राजग सरकार द्वारा कार्यभार ग्रहण करते ही किसानों को सम्मान निधि की राशि जारी करने और गरीब परिवारों के तीन करोड़ नए प्रधानमंत्री आवास बनाने के व्यक्त संकल्प के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री साहू ने कहा कि कार्यभार संभालते ही प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा सर्वप्रथम किसान सम्मान निधि जारी करने के लिए फाइल हस्ताक्षरित करने से किसानों और गरीब कल्याण के प्रति भाजपानीत राजग सरकार के नेक इरादों की झलक मिल गई है और देश के किसानों में एक बार फिर यह पक्का भरोसा कायम हुआ है कि नई केन्द्र सरकार ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था की महत्वपूर्ण धुरी कृषि क्षेत्र में विकास के नए आयाम गढ़ेगी। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास का नया लक्ष्य घोषित करके श्री मोदी ने नई केन्द्र सरकार के गरीब कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा तीसरे कार्यकाल की शपथ लेने के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17 वीं किस्त जारी की। यह योजना देशभर में भूमिधारी किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए फरवरी 2019 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में तीन समान किस्तों में प्र्रतिवर्ष 6000 रूपए अंतरित किए जाते है। उन्होंने ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल की पहली बैठक का पहला फैसला गरीबों के कल्याण से जुड़ा रहा। मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देशभर में गरीबों के लिए तीन करोड़ मकानों के निर्माण को मंजूरी दी। जो की भाजपा सरकार की गरीबों तथा किसानों के प्रति प्रतिसंवेदना की दर्शाता है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version