गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। कसडोल विधानसभा छत्तीसगढ़ के ऐसे विधानसभा में शुमार है जहाँ का टिकट से लेकर प्रत्याशी चयन के साथ साथ चुनाव परिणाम सहित मतदाताओं एवं जनता जनार्दन की मांगों पर सभी पार्टियों के आला कमानो की विशेष नजर हमेशा रहता है इसके अलावा हर पार्टी से जिताऊ उम्मीदवार पर दांव खेलना हर पार्टी के आला कमान चाहता है लेकिन यह सब तभी सम्भव है जब तक मीडिया रिपोर्ट्स, जनता का एल आई बी रिपोर्ट एवं हालत परिवेश का वर्तमान रिपोर्ट भी बहुत अहम हो जाती है।हर पार्टी से हर कोई अपनी भाग्य आजमाने के लिए दावेदारी पिछले दिनों अपनी अपनी पार्टी में किये जा चुके हैं।इसी क्रम में भाजपा से कसडोल विधानसभा के लिए लगातार तीन बार गॉव सरपंच, एक बार बलौदाबाजार जनपद पंचायत उपाध्यक्ष का सकुशल नेतृत्व करने वाले जनता का लोकप्रिय भाजपा नेता पवन साहू भी अपनी प्रबल दावेदारी पेश करते हुए टिकट दिये जाने की मांग भाजपा के शीर्ष नेताओं के पास रख चुके हैं जितना पवन साहू मांग कर रहे हैं ठीक पवन साहू के समर्थन में कसडोल विधानसभा के आमजन भी कूद पड़े हैं जिसको देखकर लगता है कि शीर्ष नेतृत्व बिल्कुल पवन साहू के विषय में गम्भीरता से विचार कर सकते हैं।सूत्रों की माने तो पवन साहू भाजपा के ऐसे नेता के रूप में प्रसिद्ध हैं जो हर किसी के सुख दुःख से लेकर पार्टी के हर गतिविधियों में सक्रियता के साथ भागीदारी निभाते हुए आ रहे हैं इसके अलावा पवन साहू की पकड़ जंहा आमजनो में मजबूत है वहीं शीर्ष नेताओं में भी अच्छी पकड़ है।तभी तो वह अपने कार्यकाल में अपने गॉव सहित बलौदाबाजार जनपद पंचायत अंतर्गत क्षेत्रों में विकास कार्य को प्रमुखता एवं प्राथमिकता के साथ ध्यान दिये जिसके बदौलत उन्होंने पूरे जिला बलौदाबाजार सहित समूचे गॉव गॉव में अपनी एक अलग मुकाम बनाने में सफलता प्राप्त किया है।इस सम्बंध में सूत्र यह भी बताते हैं कि गौरीशंकर अग्रवाल के चहेते में भी पवन साहू का नाम शीर्ष है ,गौरीशंकर अग्रवाल कसडोल विधानसभा में विकास पुरुष के रूप में हर किसी के जेहन में बसे हुए हैं गौरीशंकर अग्रवाल का क्रम तो फिलहाल कसडोल विधानसभा में पहले पायदान पर ,बात अलग होगी जब किसी कारणवश गौरीशंकर अग्रवाल चुनाव नहीं लड़े कसडोल विधानसभा से तो पवन साहू पर भी गौरीशंकर अग्रवाल अपनी आशीर्वाद दे सकते हैं ऐसा सूत्रों की हवाले से खबर है।अब देखना होगा कि कसडोल विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार गौरीशंकर अग्रवाल होंगे या गौरीशंकर अग्रवाल की आशीर्वाद से पवन साहू और कोई होगा।फिलहाल टिकट जब भी फाइनल होगा कसडोल की जनता गौरीशंकर अग्रवाल के बाद पवन साहू में गौरीशंकर अग्रवाल का विकास पुरुष की चेहरा को देखने के लिए उत्सुक हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version