गोलू कैवर्त

बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)-।बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के कसडोल विधानसभा के मुख्यालय विकास खण्ड कसडोल में 25 सितंबर को भाजपा का परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम आयोजित है जिसकी व्यापक पैमाने पर तैयारी पिछले कुछ दिनों से जोर शोर से जारी है ।भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार गॉव गॉव में बैठक आयोजित कर परिवर्तन यात्रा में शामिल होने का दिशा निर्देश भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिये जा रहे हैं।इसी क्रम में कसडोल विधानसभा के भाजपा के दिग्गज नेता एवं विधायक के लिए प्रबल दावेदारी पेश करने वाले पवन साहू भी पिछले कुछ दिनों से लगे हुए हैं उनके द्वारा उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने हर स्तर पर कार्यकर्ताओं को विशेष जागरूक करने का प्रयास करते हुए कार्यक्रम में हिस्सेदारी निभाने के लिए मार्गदर्शन करते हुए दिख रहे हैं।इस सम्बंध में चर्चा करते हुए भाजपा के विधायक प्रबल दावेदार पवन साहू ने पत्रकार गोलू कैवर्त से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से जनता त्रस्त हैं ,सभी तरफ भ्रष्टाचार ही दिख रहा है, कांग्रेस की सरकार आने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा है,चाहे हजारों करोड़ का शराब घोटाले हो, कोयला घोटाले सहित अन्य गम्भीर मुद्दे है जिसके चलते छत्तीसगढ़ की पावन भूमि को दागदार बनाने का षड्यंत्र कांग्रेस सरकार लगातार करते आ रहा है इसको सत्ता से बाहर रखने के लिए प्रदेश स्तरीय आह्वान पर परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ के सभी तहसील, जिला में जारी है ताकि जनता के अधिकार एवं सुरक्षा पर आवाज बुलंद किये जा सके।श्री साहू ने बताया कि कसडोल विधानसभा में 25 सितंबर को कसडोल मुख्यालय में परिवर्तन यात्रा आयोजित है जिसके लिए भाजपा नेता सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी, तमाम कार्यकर्ताओ को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए अपील करते आ रहे हैं।निश्चित ही परिवर्तन यात्रा से छत्तीसगढ़ के जनता में जागरूकता आएगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से भाजपा सरकार बना रहा है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version