पाण्डुका (गंगा प्रकाश)। प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेत्री डाँ.श़्वेता शर्मा के खिलाप जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता हरिश साहू द्वारा सोशल मीडिया और फेसबुक में अभद्र टिप्पणी किये जाने को लेकर धर्म जागरण और भाजयुमो में आक्रोश देखा जा रहा है ।हरिश साहू के खिलाफ पुलिस थाना राजिम में कार्यवाही करने और आईटी सेल द्वारा फेसबुक का आईडी ब्लाँक किये जाने की मांग की गई है अन्यथा छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के विरोध में उग्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी गई है ।पुलिस थाना में दिए आवेदन में बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी एवं धर्म जागरण अभियान के सदस्य गौतम शर्मा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पाण्डुका,तेशन ध्रुव प्रचार प्रसार मंत्री भाजयुमो पाण्डुका ,राजू साहू विशेष आमंत्रित सदस्य भाजयूमो पाण्डुका ,खिलावन साहू ,आयुष तिवारी,योगेश सागर ,सावन निषाद,अर्जुन निषाद,ठाकुर राम साहू , डाँ. श्वेता शर्मा द्वारा गरियाबंद जिले में हो रहे धर्मांतरण के विरोध में विगत 9 माह से धर्म जागरण अभियान चलाया हुआ है ।धर्मांतरण के विरोध में डाँ श्वेता शर्मा अपनी बात लगातार रख रही है।हरीश साहू के द्वारा सोशल मिडिया एवं फेसबुक के माध्यम से डाँक्टर श्वेता शर्मा के खिलाप भ्रामक बातों को फैलाकर छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।उचित कार्यवाही करते हुए आईटी सेल द्वारा फेसबुक का आईडी ब्लाँक किया जाए और यदि कार्यवाही नही हुई तो भारतीय जनता पार्टी एवं धर्म जागरण अभियान के सदस्य गण छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के विरोध में आंदोलन किया जाएगा ।
There is no ads to display, Please add some


