सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ की 6 मार्च को बैठक,समाज प्रमुख लेंगे निर्णय।

रायपुर(गंगा प्रकाश)।आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है, प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों में यादव समाज को एक भी टिकट नहीं दिए जाने पर सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कहा के भाजपा द्वारा लगातार यादव समाज की भावनाओं का कुठाराघात किया गया, उपेक्षा की गई जिससे छत्तीसगढ़ के यादवों में भाजपा के प्रति काफी रोष व्याप्त है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ही यादव समाज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी और छत्तीसगढ़ प्रदेश के पदाधिकारियों को पत्र के माध्यम से और प्रत्यक्ष मिल कर लोकसभा में यादव समाज से एक टिकिट देने की मांग दोहराई थी। जिसे मानते हुए भाजपा ने यादव समाज एक टिकिट देने का आश्वासन भी दी थी।
रमेश यदु ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं द्वारा यादव समाज की उपेक्षा जानबूझ कर किया जा रहा है जिससे यादव समाज मे आक्रोश है। श्री यदु ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश बॉडी में एक भी यादवों को पदाधिकारी नही बनाना यहां तक कि जिला स्तर में भी प्रमुख पदों पर एक भी यादवों को पदाधिकारी नही बनाया जाना ये साबित होता है कि भाजपा द्वारा जानबूझ यादव समाज की उपेक्षा की जा रही है। विधानसभा चुनाव में भी समाज ने 5 सीट मांगी थी जिसे नजर अंदाज किया गया और जिसे दिया गया भी उसे हराने में भाजपा के आला पदाधिकारी लगे रहे।
उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व मुख्य मंत्री डा रमन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव की तिकड़ी ने भाजपा को बर्बाद करने में लगे हुए है। इन लोगो के द्वारा ही यादव समाज की उपेक्षा जानबूझकर किया जा है।
श्री यदु ने कहा कि प्रदेश में लगभग 35 लाख यादव समाज के लोग निवासरत है एवं शासन द्वारा जारी क्वांटिफ़ायबल डाटा में भी पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या प्रदेश में यादव समाज का दूसरा स्थान है, फिर भी लोकसभा में टिकट नहीं दिया गया है, विधानसभा चुनाव में यादव समाज भाजपा का समर्थन करते हुए सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, विशेष कर सरगुजा,बिलासपुर संभाग सहित अन्य सभी विधानसभा पर भाजपा का समर्थन किया था।
श्री रमेश यदु ने बताया कि इन सभी बिंदुओं को लेकर 6 मार्च को देवभोग में सभी समाज प्रमुखो की आवश्यक बैठक रखी गई है जिसमें यह निर्णय लिया जाएगा कि यादव समाज की छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा की गई उपेक्षा पर आगे किन स्तर पर लोकसभा चुनाव में अपनी भूमिका तय की जाए ?

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version