गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत, सरकार के गठन और जल्दी जल्दी एक के बाद एक 3 चुनावी बड़े बड़े वायदों को मात्र 15 दिनों में पूरा करने पर उत्साही फिंगेश्वर भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष पूनम यादव ने उत्साह जनक टिप्पणी करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर 25 दिसंबर सुशासन दिवस पर किसानों को दो वर्षो का बोनस दिया गया और इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी का तीसरा वादा भी पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस पर भाजपा ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। यह मुस्कान बोनस राशि के वितरण से लाई है। मोदी जी की गारंटी पूरा करने की ओर यह तीसरा कदम है आगे और भी ऐतिहासिक निर्णय लेकर प्रदेश को फिर से खुशहाली के मार्ग पर अग्रसर किया जाएगा। पूनम यादव ने आगे कहा कि सरकार गठन को अभी एक माह भी नहीं हुआ और मोदी जी की तीन गारंटी पूरी हो गई। भाजपा की नीति काम करने की है, अन्य पाटियों की तरह झूठा वादा नहीं किया जाता बल्कि जनहित में बेहतर योजना बनाकर काम कर दिखाया जाता है तभी तो पूरे देश का विश्वास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कायम है। पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि गारंटी को पूरा करने के लिए प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपी है लोगों के इस विश्वास पर सरकार जरूर खरा उतरेगी।
There is no ads to display, Please add some
