मैनपुर (गंगा प्रकाश)। बिंद्रानवागढ़ सीट की भाजपा में प्रत्याशी घोषित होने के बाद भीतर खाने में हड़कंप मचा हुआ है। टिकट घोषणा के बाद से लगातार भाजपा पार्टी के संभावित दावेदार पार्टी का दामन छोड़ने लगे है। जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा के बाद नाराज चल रहे पूर्व जिला अध्यक्ष तथा भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश भागीरथी मांझी ने भाजपा का दामन छोड़ अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। बिंद्रानवागढ़ से टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल भागीरथी मांझी के पार्टी छोड़ने से भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। आप पार्टी में शामिल होने से पहले मांझी ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष को अपना इस्तीफ़ा सौंपा। और आप पार्टी में अपनी सदस्यता दर्ज कराई । क्योंकि देखा जाए तो भागीरथी मांझी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी को अपना योगदान देते रहे है ।और मांझी भाजपा पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से सेवारत रहे उन्होंने अपना 20 वर्ष से अधिक समय भारतीय जनता पार्टी को दिया हैं। लेकिन उन्हें इस बार 2023 के चुनावी समर में भी पार्टी ने प्रत्याशी नहीं बनाया। आम आदमी में शामिल होने के बाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भागीरथी मांझी ने कहा कि देवभोग से भाजपा में इस बार क्षेत्रीय और नए चेहरे की मांग की जा रही थी लेकिन पार्टी ने इसे अनदेखा कर दिया। इस कारण मेरे कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों के भावनाओं की कदर करते हुए मैंने आम आदमी पार्टी में जाने का निर्णय है। उन्होंने कहा कि मैंने देवभोग के लोगो को आवाज सुनी है, आगे पार्टी के उच्च नेतृत्व से चर्चा कर रणनीति बनाई जाएगी। और इस 2023 के चुनावी रण में नए कलेवर के साथ काम करने के लिए क्षेत्र की जनताओ के पास पहुंचेगी वही, भागीरथी मांझी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद इस बात के प्रयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही आप पार्टी मांझी को प्रत्याशी घोषित करेगी। ताकि बिंद्रानवागढ़ लोगो को मनचाहा प्रत्याशी जो क्षेत्र का प्रतिनिधित्वकर्ता मिले ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version