गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़़ में विधानसभा चुनाव निपटने के बाद अब भाजपा भितरघातियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के मूड में नजर आ रही है। राजिम सहित जिले के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में संपन्न चुनाव के दौरान पार्टी के मीरजफर, जयचंदो की पहचान होने के बावजूद भी प्रत्याशियों की शिकायत पर भाजपा में ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है जिसकी वजह से ही अनुशासित भाजपा के अनुशासन का तार तार होना नजर आ रहा है। राजिम-बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वालों की लंबी सूची बनी है। इसके तहत ही भाजपा प्रत्याशियों के विरूद्ध भीतरघात करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने की अनुशंसा प्रत्याशियों द्वारा की गई है। पार्टी प्रत्याशियों के द्वारा भी पार्टी के नेताओं को अवगत कराया गया था। जिसके बाद बकायदा पर्यवेक्षक भेजे गए। राजिम भाजपा प्रत्याशी के विरूद्ध पार्टी पदाधिकारी टिकट मिलते ही लाम बंद हो चुके थे। हर हाल में टिकट रूकवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया गया। लेकिन जब टिकट नहीं रूकवा सके। तो चुपचाप भीतरघात शुरू हो गया। सूची में शामिल ऐसे भाजपा नेताओं के विरूद्ध शिकायत दिल्ली तक पहुंच गई है। इसके बाद जल्द उन्हें नोटिस मिल सकती है। कुछ लोगों को निलंबित भी किया जा सकता है। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती इसलिए शिकायत की अच्छी तरह से जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़ के अनेक विधानसभा क्षेत्र में ऐसी शिकायतें लगातार मिल रही थी। इसके बाद अनुशासन की कार्यवाही प्रदेशभर में हो रही है।
भाजपा प्रत्याशियों की शिकायत पर भीतरघात करने वालों पर कार्यवाही करने को लेकर सूची बनाई गई
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
