सड़क कमीशन का भेंट चढ़ गया,सुपेबेडा के लोगो को 5 साल में साफ पानी नही
देवभाेग (गंगा प्रकाश)- बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा में चुनाव प्रचार तेज हो गया है।आज भाजपा प्रत्याशी गोवर्धन मांझी ने समर्थको के साथ देवभोग ब्लॉक के नदी पार स्थित 36 गांव में बाइक रैली निकाल समर्थन मांगा हैं रैली देवभोग से निकल कर कोदोबेड़ा, माड़ागाव, अमाड़,बरही, सुकलीभाठा , झखरपारा होते हुए झिरिपानी पहुंची तो गांव गांव में लोगो ने रैली का स्वागत किया।भाजपाइयों ने दावा किया है कि हर बार की तरह इस बार भी बिंद्रा नवागढ़ में जनता का भरपूर समर्थन और उनके आशीर्वाद के बदौलत भाजपा की जीत होगी।

कमीशन खोरी करने भाजपा सरकार में बनी सड़को का मरम्मत किया,हालत जर्जर
भाजपा प्रत्याशी गोवर्धन मांझी ने कहा की पिछले पांच साल में बिंद्रानवागढ़ का सरकार ने उपेक्षा किया।भाजपा सरकार ने सड़को का जाल बिछाया था,मरम्मत कराने की बारी आई तो कांग्रेस ने कमीशन खोरी कर लिया।
आज जर्जर सड़को से रैली निकली है।जगह जगह उखड़े सड़क और मूल भूत समस्या से जूझ रहे ग्रामीण कांग्रेस सरकार के उपेक्षा का प्रमाण है।

प्यासा रह गया सुपेबेड़ा
सुपेबेड़ा में किडनी पीड़ितो का बेहतर इलाज और पीड़ितो को मुआवजा देने का काम भाजपा ने किया,कांग्रेस की बारी आई तो पीड़ित परिवार को रोजगार देने के उस मुद्दे को भूल गए जिसे वो विपक्ष में रह कर उठाया करते थे।सरकार बनते ही तेल नदी का पानी देंगे बोले,लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी सुपेबेड़ा के लोगो को साफ पानी नही मिला।बेरोजगार,कर्मचारी,युवा, महिला सभी वर्गो को कांग्रेस के भूपेश सरकार ने ठगा है।

माली समाज बोला हम भाजपा के साथ
भाजपा की इस रैली में बड़ी संख्या में माली समाज के लोग उपस्थित होकर कांग्रेस के उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमे समाज का संपूर्ण समर्थन का दावा किया जाता रहा है।समाज के पदाधिकारियों ने कहा की वे हमेशा भाजपा के परिवार के सदस्य की तरह है।हमेशा उनका समर्थन भाजपा को रहेगा।
There is no ads to display, Please add some


