फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश):- भाजपा के राजिम विधानसभा प्रत्याशी रोहित साहू ने फिंगेश्वर मंडल के अनेक गाँवों में जनसंपर्क कर लोगों से सहयोग व आशीर्वाद माँगा। इस दौरान महासमुंद सांसद भी साथ साथ चल रहे है।वे रजकट्टी,गुंडरदेही,बनगवा,तरजुंगा,खैरझिटी,भेण्ड्री,सरगोड़ होते हुए बोरिद,बिडोरा सरकड़ा में जनसंपर्क किया और गाँवों में अनेक चौक चौराहों पर विराजित श्री गणेश जी पंडालों में भी माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें पार्टी व जनता से जिम्मेदारी मिली है उसे जनता के अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य करने का प्रयास किया गया है। आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने मुझे राजिम विधानसभा क्षेत्र की जनता का सेवा करने हेतु मुझे आप सबके बीच भेजा है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है अब जनता की बारी है कि वे भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की राह को आसान करें व राजिम विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा सकें। इस अवसर पर जनसंपर्क कार्यक्रम में उनके साथ मंडल अध्यक्ष डॉ प्यारेलाल सोनकर,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष हरित,महामंत्री मिंजून साहू,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजू साहू,रामकिसुन साहू,विजय कंडरा,रामाधार साहू,मिथलेश साहू,उदेराम साहू,मोती निषाद,गजेंद्र निषाद,बोधन साहू,किशोर साहू, नेपाल साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version