मुंगेली (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में भाजपा नेता का शव बिजली खंभे से बंधा हुआ मिला है। उसके गले पर बेल्ट बंधा था। ऐसी संभावना है कि, बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की गई है। मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है। वार्ड नंबर 5 के रहने वाले शैलेंद्र जायसवाल(45) एल्डरमैन रह चुके थे। इन दिनों वह एक सरकारी स्कूल में भाजपा सांसद अरुण साव के प्रतिनिधि की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बताया गया है कि रोज की तरह वह शुक्रवार को भी राम्हेपुर स्थित अपने कियोस्क सेंटर में भी गए थे।

रात तक लौटे ही नहीं

सेंटर के आस-पास उन्हें शुक्रवार शाम को देखा गया था। इसके बाद शाम को ही वह अपनी बाइक छोड़कर वहां से निकले थे। जिसके बाद से उनका पता नहीं चल सका था। रात तक नहीं लौटने पर पत्नी और घर के लोगों ने शैलेंद्र के दोस्तों को इस बात की जानकारी दी। परिजन अपने स्तर पर भी उनकी तलाश कर रहे थे।

अगले दिन पत्नी और बहन ने देखी लाश

पुलिस को भी इस बात की खबर दी गई थी। रात में सभी शैलेंद्र की तलाश कर रहे थे। मगर उनका कुछ पता नहीं चला। इस बीच शैलेंद की पत्नी और बहन शनिवार सुबह राम्हेपुर के आस-पास भी उसका तलाश कर रहे थे। इसी दौरान एक खेत में शैलेंद्र का शव दोनों ने देखा था।

शव देखते ही शैलेंद्र की पत्नी जोर-जोर से रोने लगी। उसकी बहन ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब उन्होंने देखा कि शैलेंद्र का शव खंभे से बंधा हुआ था। शरीर के कुछ हिस्सों में चोट के निशान थे। फॉरेंसिक की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version