गरियाबंद/छुरा(गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव आज रविवार को गरियाबंद जिले के छुरा नगर में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने छुरा के बुथ क्रमांक 131 में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 129 वी कड़ी का श्रवण किया। इसके बाद उन्होंंने भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छुरा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका मानस मंदिर पास आतिशबाजी और फुलमाला से जोशीला स्वागत किया। इस अवसर महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, रायपुर संभाग सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला सह प्रभारी किशोर महानंद, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय भी उनके साथ मौजूद थे। 

मन की बात कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में सदस्यता अभियान की स्थिति अच्छी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टारगेट बढ़ा दिया है। उन्होंने बुथ अध्यक्ष के साथ एक एक कार्यकर्ता को सक्रियता से इस अभियान को सफल बनाने में जुट जाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी ताकत और पूंजी है। कार्यकर्ता ही है जो भाजपा के लिए वातावरण बनाते है। आप सब की मेहनत से प्रदेश में भाजपा सरकार की वापसी हुई है। चुनाव में जैसे उत्साह दिखा वहीं सदस्यता अभियान में दिखना चाहिए। इस दौरान विजय देवांगन को ऑनलाइन सदस्य भी बनाया।

बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश फिर से सोने की चिड़िया बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। हम विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार बनने के बाद प्रदेश में सुशासन का राज है। मोदी की गारंटी पूरी होने से किसानों, मजदूरों माता आए बहनों के चेहरे में खुशी है। कार्यक्रम को संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने भी सम्बोधित करते हुए सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष चिरंजीव देवांगन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केशरी ध्रुव, नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, उपाध्यक्ष रिंकू सचदेव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती तोकेश्वरी मांझी, मंडल अध्यक्ष पीलूराम यादव, भाजपा आईटीसेल जिला संयोजक सागर मयाणी, आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक राकेश शर्मा, देवश्री सिन्हा, महामंत्री रामलाल कुलदीप, शिवशंकर जायसवाल, अजय दीक्षित, पाण्डुका मंडल अध्यक्ष संदीप पाण्डेय, सोमप्रकाश साहू, थानसिंह कंवर, इमरान अली, पार्षद मीना चन्द्राकर, चित्ररेखा ध्रुव, रजनी लहरे, भारती सोनी, शाला समिति के अध्यक्ष अनिता सिन्हा, शंकर सेन, शक्तिकेन्द्र प्रभारी नारायण सिन्हा, थानेश्वर कंवर रमेश सिन्हा, संतोषी साहू , अल्प संख्यक मोर्चा जिला महामंत्री इमरान मेमन, स्थानीय पत्रकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • पहली बार छुरा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस के लिए संगठन मायने नहीं रखता। वहां कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं। एक परिवार का राज चलता है। आजादी के बाद भी 67 साल कांग्रेस ने देश को फिर से गुलामी में ले जाने का काम किया। हालिया चुनाव भी में कांग्रेस ने झूठ फैलाने का काम किया। संविधान बदलने की अफवाह फैलाई।आरक्षण हटाने की बात कही। लेकिन आज मोदी जी प्रधानमंत्री बन गए, न संविधान बदला न आरक्षण हटा। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी आड़े हाथ लिया। सिंह ने कहा कि राहुल विदेश में जा कर उल्टा सीधा बयान देते है। देश की छवि धूमिल करते है। अनर्गल बयान देते है लेकिन आज देश की जनता ने उन्हें नकार दिया है।

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version