फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भरोसे का सम्मेलन करने वाली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस पार्टी के सम्मेलनों में कार्यकर्ता का विरोध दर्शाता है कि कांग्रेस में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. श्वेता शर्मा ने कहा कि अभी जब कांग्रेस ने एक भी टिकट घोषित नहीं की है तब यह हाल है अभी तो पूरी चुनाव बाकी है ! यू तो कांगेस हर विधानसभा क्षेत्र में फजीहत के दौर से गुजर रही है पर कसडोल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की बैठक का वायरल विडियो बता रहा है कि भूपेश सरकार का भरोसे का सम्मेलन संगठन के स्तर पर ही कितना खोखला है। कसडोल में कांग्रेस विधायक शकुंतला साहू के खिलाफ कार्यकर्ताओं का आक्रोश सामने आया है। वीडियों में साफ नजर आ रहा है कि कांग्रेस प्रभारी, विधायक शकुंतला साहू एवं क्षेत्र के कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता और पदाधिकारी बैठक कर रहे है। बैठक में कार्यकर्ता विधायक शकुंतला साहू के खिलाफ अपनी तीखी नाराजगी जता रहे है और उनकी बातों का समर्थन भी किया जा रहा है। श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में टिकट की घोषणा से पहले ही जिस तरह का घमासान मचा हुआ है वह उस भरोसे के खत्म हो जाने का प्रमाण है जिसके होने का दावा करके कांग्रेस और प्रदेश सरकार के लोग इठलाते फिर रहे है। कसडोल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की बैठक के वायरल वीडियों का हवाला देते हुए श्रीमती शर्मा ने कहा कि भाजपा से शेष पांच प्रत्याशियों की घोषणा पर सवाल करने वाले कांग्रेसी नेताओं को भाजपा में भरोसे को लेकर किसी तरह की टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबॉ में झॉंक लेना चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी तयशुदा पराजय से विचलित कांग्रेस और प्रदेश सरकार के लोग भाजपा की एकजुटता में भी मीन-मेख निकालकर अपनी हताशा को ढंकने की लाख कोशिश करें लेकिन सच सामने आ ही जाता है। कांग्रेस में सरकार को विधायकों पर मुख्यमंत्री को उपमुख्यमंत्री पर विधायकों को सरकार पर मंत्रियों को पार्टी के पदाधिकारियों पर पार्टी के विधायकों और नेताओं को कार्यकर्ताओं पर और प्रदेश इकाई पर केन्द्रीय नेतृत्व को भरोसा नहीं रह गया है। हालत यह है कि कांग्रेस भरोसे की जर्जर काया मरणासन्न पड़ी है और कांग्रेस के लोगों को शीशे के घर में रहकर दूसरां के घरों पर पत्थर उछालने से ही फुर्सत नहीं है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्वेता शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव मुहाने पर आ गया है और कांग्रेस में आपसी खींचतान मनमुटाव अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रही है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. श्वेता शर्मा ने कांग्रेस का दी अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
