चुनाव आते ही भाजपा महिला मोर्चा की नौटंकी शुरू

15 साल छत्तीसगढ़िया को अनदेखा किये थे

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव आते ही भाजपा महिला मोर्चा की नौटंकी करने की शुरूआत हो गई है। 2019 में स्मृति ईरानी महंगाई को लेकर लकड़ी के चूल्हे में खाना बनाने की एक्टिंग बहुत की। सत्ता में आते ही बेलगाम महंगाई देखकर मौन हो गयी। वैसे ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं को गुमराह करने की भसक प्रयास कर रही है। 15 साल के शासन में छत्तीसगढ़ के रीति, छत्तीसगढ़ रिवाज, छत्तीसगढ़ के परंपरा को अनदेखा किये थे, छत्तीसगढ़िया को हीनभावना से देखा जाता था, पिछले साढ़े चार साल से कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के संस्कृति, छत्तीसगढ़ के परंपरा, छत्तीसगढ़ के रीति-रिवाज, छत्तीसगढ़ के त्यौहार को मान और सम्मान के साथ आगे बढ़ाने का काम किया। आज गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा को मजबूरी में ही सही ये स्वीकार करना पड़ा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। यही कांग्रेस की जीत है। आज भाजपा छत्तीसगढ़िया वाद को अपना रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर काम किये है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भादो महीना आते ही महिलाएं बहुत उत्साहित रहती है कि अपने मायके मुख्यमंत्री निवास जाकर हम तीजा का त्यौहार मनायेंगे। मुख्यमंत्री निवास में मायका जैसे ही स्नेह मिलता है, मान-सम्मान मिलता है। जो पिछले पूर्ववर्ती रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में कभी भी महिलाओं को सम्मान नहीं मिला था।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस पार्टी की नकल रही है। भाजपा शासन की कुशासन को 15 साल प्रदेश की महिलाओं ने देखा है और बहुत अच्छे से समझती है कि भाजपा महिलाओं को वोट बैंक मानती है। सत्ता यदि मिल जाती है तो महिलाओं के ऊपर ही सबसे ज्यादा अत्याचार होता है। भाजपा महिला मोर्चा जितना भी प्रोपोगंडा कर लें जनता अब उनके झांसे में नहीं आने वाली है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version