फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।भाजपा महिला मोर्चा की पदमा यदु,शांति कोसरे,संतोषी श्रीवास्तव,भुनेश्वरी साहु सही अन्य भाजपा नेत्रियो ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराब की नदिया बह रही है। गंगा जल की कसम खाकर सरकार बनते ही शराबबंदी करने की घोषणा करने वाली कांग्रेस सरकार नित नई शराब दुकानें गांव गांव में उपभट्ठियां खोलकर शराब बेचने का काम कर रही है। शराब के कारण प्रतिदिन हिंसक घटनाएं,महिला अपराध,बलात्कार जैसी घटनाएं ही रही है।युवा वर्ग शराब के नशे में संगीन अपराध कर रहे हैं। नशे में चूर युवा बड़ी वारदातों को भी अंजाम दे रहे हैं।छत्तीसगढ़ की जवानी आज नशे में खप रही है।शराब के कारण आज महिलाओं के घर टूट रहे हैं।आए दिन महिलाओं के साथ शराब के नशे में घरेलू हिंसा की घटनाएं सामने आ रही है।एक वर्ष पूर्व शराबी पति से तंग आकर एक महिला ने 5 बच्चियों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी।मासूम बच्चियां शराब की -भेंट चढ़ गई।भाजपा नेत्रियों ने कहा कि गांव गांव में बिक रहे अवैध शराब से गांव का माहौल अशांत हो गया है।शराब बंद कराने वाली महिला वाहनी के सदस्यों से मारपीट,गाली गलौच की घटनाएं सामने आ रही है।अभी 1 सप्ताह पूर्व फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम भेंड्री में महिला कमांडो द्वारा गाँव में शराब बिक्री का विरोध करने पर अवैध शराब बेचने वालो ने लगभग 8-10 महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दिया था।लेकिन यह सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है।भाजपाई महिलाओ ने रोषपूर्ण वक्तव्य में कहा की इस सरकार को केवल शराब से मिले पैसे से मतलब है।प्रदेश की लाखों माताओं से विश्वासघात कर सत्ता में आई भ्रष्ट भूपेश सरकार को छ्ग की महतारी,बहनें आगामी चुनाव में इस विश्वासघात का जवाब जरूर देगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version