अविनाश वाधवा
तिल्दा-नेवरा (गंगा प्रकाश)।लोकसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के एक दिन पूर्व तिल्दा-नेवरा भाजपा मंडल में बडा फेरदल किया गया । जिससे नगर के भाजपाइ समर्थकों में उमंग व जोश देखा जा रहा है । रायपुर जिला के तिल्दा-नेवरा के भाजपा शहर मंडल में फेरबदल करते हुए  भूतपूर्व पार्षद सुरेश वर्मा पर संगठन  के प्रति भरोसा जताते हुए मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दिया गया है । शहर मंडल अध्यक्ष के रूप में सुरेश वर्मा के नियुक्ति पर भाजपाइयों में खासा उत्साह देखा जा रहा है । सुरेश वर्मा की मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की जानकारी होते ही शहर के दिनदयाल उपाध्याय चौक में भाजपाइयों एवं समर्थको ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया है। गौरतलब हो कि शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा काफी लंबे अरसे से भाजपा में समर्पित भावना से जुड़कर संगठन के विस्तार में हमेशा से डटे रहे ।उनकी पार्टी में समर्पित भावना के प्रतिसाद स्वरूप भाजपा संगठन को तात्कालिक विधानसभा चुनाव में बुथ स्तर में बड़ी जीत हासिल हुई थी । बताया जाता है कि मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा के नेतृत्व में बुथ स्तर में भाजपा का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा ,जो सुरेश वर्मा की भाजपा संगठन के प्रति कर्मठता को दर्शाता है । माना ‌जा रहा है कि सुरेश वर्मा के भाजपा संगठन के प्रति कर्तव्य निष्ठा का परिणाम ही है, जिसके चलते उन्हें शहर मंडल अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। सुरेश वर्मा के शहर  मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति पर भाजपाइयों में नगरपालिका तिल्दा-नेवरा अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु डहरिया, राम पंजवानी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल, पार्षद रवि सेन ,पोषण वर्मा, राजकुमार गेन्ड्रे, घनश्याम अग्रवाल,  अन्नू शर्मा, चंद्रकुमार पाटिल, रमेश रिंकू अग्रवाल, दीपक शर्मा, अरविंद वर्मा, राजेन्द्र केशरवानी, लक्ष्मीचंद नागवानी,अजय केशरवानी, कृपाराम पटेल ,शिव वर्मा, सुशीला वर्मा,सुमन गिरी गोस्वामी, श्री मती कृष्णा शर्मा , दुर्गा पटेल,सहित अन्य समर्थकों ने खुशी का इजहार किया है वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरन देव सायं , सहित केबिनेट मंत्री द्वय  ब्रिजमोहन अग्रवाल , टंकराम वर्मा सहित जिलाध्यक्ष श्याम नारंग ने‌ बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version