गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राजिम विधायक रोहित साहू ने बुधवार को भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद नगर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण किया। उन्होंने नगर के डाक बंगला, गोवर्धन पारा, गौरव पथ, संतोषी मंदिर सहित अन्य वार्डो का भ्रमण कर अनेक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर विधायक साहू ने वार्डो में आम नागरिकों की समस्याएं भी सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके भी उनके साथ मौजूद थे। 

इस दौरान विधायक रोहित साहू ने कहा की भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी देश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं चलाकर गांव गरीब किसान मजदूर का विकास कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। किसान मजदूर और महिलाओं के चेहरे में खुशी की लहर है। यही कारण है कि देश का हर नागरिक प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा से जुड़ने तैयार है। लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने वार्ड में भ्रमण कर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गो को ऑनलाइन सदस्य बनाया गया। साथ ही उनका स्वागत भी किया। ज्ञात हो की इसमें पहले मंगलवार को विधायक साहू ने ग्राम बेहराबूड़ा, घटकूनवापारा, कस, सोहागपुर, गजईपुरी, इत्यादि ग्रामों में अभियान चलाकर सैकड़ों लोगों ऑनलाइन भाजपा की सदस्यता दिलाई। 

इस अवसर पर जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, भाजपा आई टी सेल जिला संयोजक सागर मयाणी, नगर पालिका सभापति आसिफ मेमन, वंश गोपाल सिन्हा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजू साहू, पूर्व मंत्री रेणुका साहू, मंडल महामंत्री धनंजय नेताम, सुमित पारख, प्रकाश यादव, तारकेश्वरी साहू, सरला कोसरिया, प्रतीक सिंह, खेम सिंह बघेल, मुकेश सिन्हा, अमित वखारिया, यश मिश्रा, नमन सेन, किशोर साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version