गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इन दिनों नगर सहित पूरे ग्राम्यांचल में विद्युत आपूर्ति के बारे में समस्याओं का अंबार है। मनमाने ढंग जब चाहे तब न दिन दिखता है न ही भीषण गर्मी की रात यदा-कदा 5-10-5 मिनट के लिए विद्युत अवरोध सामान्य बात है। परंतु लो वोल्टेज की समस्या तो लगातार बनी हुई है। गांवों में रात भर पंखा-कूलर चल ही नहीं रहा है। अंचल में लगातार इन दिनों अघोषित विद्युत कटौती से राज्य में क्षेत्र की जनता को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही साथ पूरे क्षेत्र में रबी फसल किसानों द्वारा लगायी गयी है विद्युत कटौती के कारण खेत सूखने लगे है जिससे किसान बेहद परेशान है। पूर्व विधायक प्रतिनिधि करीम खान ने भारतीय जनता पार्टी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि 3 महीने में ही क्षेत्र की जनता विद्युत कटौती से परेशान है साथ ही साथ किसानों की रात की नींद उड़ी हुई है क्योंकि खेतों में सिंचाई विद्युत कटौती के चलते पूरी नहीं हो पा रही है। परंतु क्षेत्रीय विधायक एवं समस्त जनप्रतिनिधि जनता की सुध नहीं ले रहे है और न ही विद्युत विभाग के ऊपर शिकंजा कसा जा रहा है जिसके चलते विभाग द्वारा मनमानी कि जा रही है अगर इसी तरह से विद्युत कटौती होती रही तो निश्चित रूप से किसानों को बेहद नुकसान का सामना करना पड़ेगा। श्री खान ने कहा अभी गर्मी का आगाज हुआ है देर रात को विद्युत विभाग द्वारा घंटे तक विद्युत कटौती कि जा रही है जिसे वर्तमान में चल रही बोर्ड की परीक्षाओं के कारण छात्र-छात्राओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीम खान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विद्युत कटौती इसी तरह से चली तो कांग्रेस के द्वारा विद्युत विभाग एवं भारतीय जनता पार्टी सरकार के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जवाबदारी विभाग एवं सरकार की होगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version