गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के पुलिस कप्तान उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल एवं एसडीओपी पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रवीण भारती के नेतृत्व में हत्या के आरोपी को घेराबंदी कर तत्काल गिरफ्तार किया गया।

बता दे कि मामला थाना छुरा क्षेत्र के ग्राम करचाली का है जहां शुक्रवार को ग्राम करचाली के ग्राम कोटवार के द्वारा फोन पर सुचना दिया कि ग्राम करचाली में एक महिला का हत्या हो गया है, जिसमे आरोपी हेमनारायण निषाद के द्वारा अपनी भाभी सतरूपा निषाद की चरित्र शंका के आधार पर टंगिया से जाने से मारने की नियत से गला एवं सिर में प्राण घातक वार कर हत्या कि घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही हमराह स्टाफ के मौके पर पहुंचकर थाना छुरा पुलिस द्वारा देहाती मर्ग इंटीमेशन, देहाती नालसी लेकर मामले में आरोपी हेमनारायण निषाद पिता रिखीराम निषाद उम्र 27 वर्ष साकिन करचाली, थाना कुरा, जिला गरियाबंद छ०ग० का कृत्य अपराध धारा 302 भादवि0 का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।
मामला अजमानतीय होने से आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पश्चात् जेल दाखिल किया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रवीण भारती के नेतृत्व में उनि दिलीप मेश्राम, प्र०आर० 233 जय प्रकास मिस्रा, आर० 77 अरविंद जाटवर, आर0 153 सालिक ठाकुर, आर0 784 टिकेश्वर यादव व म०आर० 500 शाशी कौशिक की सराहनीय भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version