प्रफुल कुमार बोरकर
औंधी (गंगा प्रकाश):- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव शाह के मार्गदर्शन व किसान मोर्चा जिलाध्यछ के नेतृत्व में जिले के सोसाइटी में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को ग्राम औंधी के सोसाइटी में भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा जन चौपाल लगाया गया। जन चौपाल में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरसिंह भंडारीने कहा की भूपेश सरकार किसानो से एक एक दाना धान खरीदने का वादा किया था पर किसानो के रकबे में कटौती कर कम कर भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रहा है वही समय पर सोसाइटी में खाद बीज उपलब्ध नही होने से किसानों को सोसायटी के बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। कांग्रेस की सरकार में किसानों के साथ साथ आम जनता को होने वाली परेशानियों धान खरीदी,खाद, बीज, ऋण, पंप, गोबर खरीदी के नाम पर घटिया वर्मी कंपोस्ट आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा कर किसानों को जागरूक किया गया। उपस्थित किसानों ने भी राज्य की सरकार में रोजमर्रा के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराए साथ ही केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आम और गरीब जनता के लिए बनाई गई पीएम किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास व आयुष्मान भारत समेत अन्य योजनाओं की योजनाओं पर प्रसन्नता व्यक्त किए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धरमू भुआर्य जिला उपाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष सुश्री कंचन माला भूआर्य चंद्रप्रकाश ठाकुर संतोष को कोटपरिया और भानु रावते बघेल,विशाल कचालम,राम अवतार गावड़े,संतु पोटाई, रामाधीन वड्डे, भुरवाराम सलाम सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता और किसान उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
