यदिन्द्रन नायर
बीजापुर (गंगा प्रकाश)। – कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. सुनील भारती के मार्गदर्शन में जिला संगठक भारतीय रेडक्रास सोसायटी नरवेद सिंह एवं वालिंटियर संतोषी कावरे द्वारा जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डो सहित विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्र चेरपाल, रेड्डी, ईलमिड़ि, मद्देड़, मोदकपाल, आवापल्ली एवं सीआरपीएफ कैम्प 85 बटालियन, बीजापुर, पोजेंर चेरपाल में निःशुल्क पल्स आक्सीमीटर का वितरण किया गया। उक्त आक्सीमीटर निःशुल्क वितरण हेतु केन्द्र राज्य कार्यालय से प्रदाय किया गया है।
There is no ads to display, Please add some


