गरियाबंद/फिंगेश्वर/छुरा(गंगा प्रकाश)। पूर्व सासंद एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन है। 25 हजार करोड रुपए से भी अधिक की राशि से देश भर के 508 रेलवे स्टेशन की पुनर्विकास के कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से हुआ है। छत्तीसगढ़ के सात रेलवे स्टेशन भी इसमें शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से दुनिया के सामने एक शक्तिशाली समृद्धि साली वैभवपूर्ण देश के रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देशवासियों के सपनों के अनुरूपदेश को बनाने भारत के निर्माण का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। कोरोना संकट से देश को उबरने के लिए न केवल 130 करोड़ देशवासियों को निशुल्क का वैक्सीन का सुरक्षा कवच दिया अपितु दुनिया के 160 देश में भारत ने वैक्सीन मुहैया कराई। यह भारत का जो बढ़ता हुआ समर्थ है भारती की बढ़ती हुई ताकत है यही तो देशवासियों के सपने हैं। चंदूलाल साहू ने कहां की भारत दुनिया का सिरमौर बने दुनिया का नेतृत्व करें यही सपना भारतवासी संयोए हुए हैं। जिसे सकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज रेलवे का नेटवर्क बड़ा है रेलवे की दशा और दिशा बदली है और लगातार सुविधाओं में विस्तार हो रहा है बड़े पैमाने पर रेलवे में विकास का काम हो रहा है और एक अच्छी नेटवर्किंग के साथ भारतीय रेलवे आगे बढ़ रही है। भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के चयनित सात रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के कार्यों की शुरुआत रविवार को हुई है। इस अवसर पर भूमि पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कंप्रेसिंग के माध्यम थी इस आधुनिकीकरण कार्य का प्रदेश के चयनित सभी सात रेलवे स्टेशन पर एक साथ शुभारंभ किया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के पूर्ण होने पर यह सभी रेलवे स्टेशन अब एयरपोर्ट जैसे दर्शनीय और सुविध संपन्न होंगे। छत्तीसगढ़ के सात रेलवे स्टेशन का इस आधुनिकीकरण के लिए चयन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक और बहु प्रतीक्षित स्वप्न का प्रकार होना है। उल्लेखनीय है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के रायपुर बिलासपुर दुर्ग भिलाई महासमुंद तिल्दा और अकलतरा के रेलवे स्टेशन को 1460 करोड़ रुपए खर्च कर केंद्र की सरकार अत्याधुनिक सुविधाओं के तहत रायपुर स्टेशन को 470 करोड़ रुपये बिलासपुर स्टेशन को 465 करोड़ रुपये दुर्ग स्टेशन को 455 करोड़ रुपये भिलाई स्टेशन को 26.2 करोड़ रुपये महासमुंद स्टेशन को 15.9 करोड़ रुपये तिल्दा स्टेशन को 13.8 करोड़ रुपये और अकलतरा स्टेशन को 13.7 करोड़ रुपए की सौगात दी गई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version