फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भाजपा नेता, राजिम भक्तिन मंदिर के उपाध्यक्ष बोधन लाल साहू ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली 5 जजों की बैंच ने सर्वसम्मति से जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाना वैध मानते हुए मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा युत सरकार के निर्णय पर मोहर लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के उक्त निर्णय का स्वागत करते हुए उन्होंने ने कहा कि यह फैसला उन लोगों के गाल पर करारा तमाचा है जो लगातार धारा 370 को खत्म किए जाने के विरोध में निहित स्वार्था की पूर्ति हेतु जहर उगलने का काम करते रहे है। ऐसे देश विरोधी ताकतों पर लगाम कसने कठोर दंडात्मक प्रावधान की भी जरूरत है। श्री साहू ने कहा कि भेदभाव उत्पन्न करने वाली इस धारा के रदद करने की वकालत भाजपा शुरू से करती आ रही थी, जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दो निशान, दो संविधान, दो प्रधान का विरोध करते हुए बलिदान भी देना पड़ा था, केन्द्र में दोबारा बहुमत की सरकार बनते ही भाजपा ने 5 अगस्त 2019 को उक्त धारा को खत्म करने का साहसिक निर्णय लेते हुए विरोधियों को संदेश दे दिया कि भाजपा वोट की राजनीति से दूर राष्ट्रहित में कड़े फैसले लेने में भी तनीक झिझक नहीं करती है।
There is no ads to display, Please add some
