⭕ कांति बोली बीजेपी द्वारा हर रोज देशवासियों को एक दुसरे से लड़ाने के लिए षडयंत्र रचे जा रहे

⭕ योजनाबद्ध तरीकों से संविधान को उलटने एवं लोकतंत्र को खोखला करने का प्रयास किया जा रहा – कांति

रायपुर/अंतागढ़ (गंगा प्रकाश)। राज्य योजना आयोग की सदस्य एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्री कांति देवी नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की आवश्यकता बताते हुए कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी भारतीयों को समृद्धि का सपना दिखाया था । इसके विपरीत उन्होंने पिछले 8 सालों में महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक तनाव और ध्वस्त होती संस्थाओं का एक भयानक अनुभव दिया है। भारत जोड़ो यात्रा तीन प्रमुख समस्याओं पर केन्द्रित है। इनमें पहली आर्थिक असमानताएं हैं, दूसरी सामाजिक भेदभाव है और तीसरी राजनीतिक तौर पर ज़रूरत से अधिक केंद्रीकरण हैं। इन तीन प्रमुख समस्याओं के खिलाफ सभी भारतीयों को एकजुट करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।

उन्होने कहा कि आज देश की आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब है। अमीर और अमीर हो रहे हैं और गरीब और गरीब हो रहे हैं। आम लोग आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। किसान और खेत मजदूर कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। 70 सालों में बनी हमारे देश की परिसंपत्तियां भारी नुकसान पर मोदी जी के अरबपति पूंजीपति मित्रों को बेची जा रही हैं। आज सामाजिक तौर पर हमें जाति, धर्म, भाषा, खान-पान, वेशभूषा के आधार पर बांटा जा रहा है। हर रोज़ देशवासियों को एक-दूसरे से लड़ाने के लिए नए-नए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। लोगों में भय का माहौल है, विशेष तौर पर महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। सत्ताधारी पार्टी द्वारा किया जा रहा यह सामाजिक विभाजन हमारी एकता को कमजोर कर रहा है, जिससे हमारे दुश्मनों को मदद मिलती है। हमें नहीं बोलना चाहिए कि हाल ही के समाचारों के अनुसार मोदी राज में चीन ने लद्दाख में हमारी जमीन के 2,000 वर्ग किमी. के हिस्से पर कब्जा कर लिया है।

भाजपा द्वारा लोगों के संवैधानिक अधिकार कुचले जा रहे :- कांति

श्रीमती नाग ने कहा कि राजनीतिक रूप से देखें तो आज लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है और हमारे संवैधानिक अधिकार कुचले जा रहे हैं। संसद और मीडिया जैसी संस्थाओं में अब हम अपने जीवन की समस्याओं और जरूरतों पर भी चर्चा नहीं कर सकते। एक योजनाबद्ध तरीके से हमारे संविधान को उलटने, हमारी संस्थाओं को ध्वस्त करने, हमारे लोकतंत्र को खोखला करने, हमारी एकता और भाईचारे को समाप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों द्वारा चुनी गईं विपक्षी दलों की राज्य सरकारें धन बल और एजेंसियों का दुरुपयोग कर गिराई जा रही हैं। राज्यों की आवाज़ को दबाया जा रहा है; उन्हें केंद्र सरकार की ओर से राज्य के हिस्से पर राजस्व की बकाया रकम समय पर नहीं मिल रही है। दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों को उनके मूल अधिकारों – जल, जंगल और जमीन से वंचित रखा जा रहा है।

हम इन चुनौतियों का सामना केवल एकता से ही कर सकते हैं – एक साथ आकर, एक-दूसरे का हाथ थामकर और साथ रहने का संकल्प लेकर। इसी सोच के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, अन्य राजनीतिक दलों और लाखों आम लोगों से संपर्क कर रही और देश की गंभीर चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर संवाद स्थापित कर रही है । हमें इतनी ज़ोर से बोलना होगा कि यह बहरी केंद्र सरकार हमारी आवाज सुन सके।

भारत जोड़ो यात्रा’ का उद्देश्य

श्रीमती नाग ने बताया की इस यात्रा के चार मुख्य उद्देश्य हैं जिसमे पहला- सभी भारतीयों के बीच एकता कायम करना जो महात्मा गांधी के नेतृत्व वाले हमारे स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान में प्रतिबिंबित मूल्यों में विश्वास रखते हैं। दूसरा, आर्थिक विषमताओं, सामाजिक विभाजन और अत्यधिक राजनीतिक केंद्रीकरण से बुरी तरह प्रभावित करोड़ों भारतीयों की आवाज़ उठाना। तीसरा, वर्तमान स्थिति के संदर्भ में लोगों के साथ मुद्दों और उनके संभावित समाधानों पर चर्चा करना। चौथा, ‘अनेकता में एकता’ और ‘सर्व धर्म समभाव’ के सिद्धांतों के अनुरूप सामाजिक समरसता को मजबूत करना।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version