कवर्धा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 71-पंडरिया के मतगणना प्रेक्षक श्री हरी कुमार केशरी और विधानसभा क्षेत्र 72-कवर्धा की मतगणना प्रेक्षक सुश्री रमीसेट्टी श्रीलता ने आज कृषि उपज मण्डी, बिलासपुर रोड, कवर्धा का निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मतगणना प्रेक्षकों ने मतगणना टेबल का अवलोकन किया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निग अधिकारी श्री संदीप ठाकुर एवम् कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निग अधिकारी श्री पी सी कोरी ने अपने–अपने मतगणना कक्ष में लगाए गए ईवीएम की मतगणना टेबल और बैलेट पेपर के लिए लगाए गए मतगणना टेबल सहित अभ्यार्थियो की बैठा व्यवस्था, विभिन्न राजनैतिक दल के मतगणना अभिकर्ता की बैठक व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी। मतगणना प्रेक्षकों ने मतगणना कक्ष के अलावा मतगणना परिसर में बनाए गए आधारभूत संरचना, मीडिया सेंटर, रिजर्व कर्मचारियो की बैठक व्यवस्था, प्रेक्षकों के लिए बनाए गए मॉनिटरिंग कक्ष, अभ्यर्थियों और उनके प्रतिनिधियों की बैठक व्यवस्था, प्रेक्षक/जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी की बैठक व्यवस्था सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त मतगणना प्रेक्षकों ने कृषि उपज मण्डी मतगणना परिसर का किया निरीक्षण
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
