कांकेर(गंगा प्रकाश)। आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र शोरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कांकेर जिला में शासन प्रशासन की तानाशाही से सरपंच को अपने पद से इस्तीफा देना पड रहा है। छत्तीसगढ़ के भुपेश बघेल सरकार पेशा कानून ग्राम सभा को सशक्त बनाने की बात करती है लेकिन जिला मुख्यालय कांकेर से लगे ग्राम पंचायत माकडी खुना में ग्राम सभा, ग्रामवासियों और सरपंच के विरोध के बाबजूद, ग्राम सभा की बिना अनुमति के विधायक शिशुपाल शोरी के संरक्षण में शासन प्रशासन द्वारा दबाव बनाकर बलपूर्वक पुलिस फोर्स लगाकर ज़मीन अधिग्रहण किया जा रहा है स्थिति यहां तक पहुंच गई कि ग्राम पंचायत के सरपंच को इस्तीफा देना पड गया। आम आदमी पार्टी शासन प्रशासन के तानाशाही फैसला कि कड़े शब्दों में निन्दा करती है यदि शासन प्रशासन अपने फैसले को वापस नहीं लेती तो सरपंच और ग्रामवासियों के समर्थन में आंदोलन करने को बाध्य होगी।
There is no ads to display, Please add some
