फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने अनेक गांवो में प्रचार करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार की लोगों में एक अच्छी छवि है, वे जो कहते है वो करते है जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से भूपेश बघेल ने लगातार किसानों समूहों का कर्जा माफ से लेकर बिजली बिल हाफ 2500 रू. में धान खरीदी के वायदे पूरे किए है और छत्तीसगढ़िया वाद को आगे बढ़ाने में महती भूमिका निभाई है। श्रीमती पुष्पा साहू ने कहा कि खेलकूद, छत्तीसगढ़ की परंपरा को बढ़ावा उन्होंने दिया। निश्चित तौर पर लोगों का भरोसा भूपेश बघेल पर दिखने लगा है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस के प्रति माहौल है। कांग्रेस सरकार को इस बार 75 पार का आशीर्वाद जरूर मिलेगा, क्योंकि कांग्रेस जो कहती है सो करती है।
There is no ads to display, Please add some
