रायपुर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि उनकी सरकार पिछली भूपेश सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेगी और जो अनुपयोगी होंगी, उन्हें बंद किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा की रमन सरकार की जिन योजनाओं को भूपेश सरकार ने बंद कर दिया था, उनको फिर से चालू किया जाएगा

अनुपयोगी योजनाए होगी बंद

श्री साय ने कहा कि भूपेश सरकार की योजनाओं की निश्चित रूप से समीक्षा की जाएगी। जिन योजनाओं की उपयोगिता नहीं होगी, उन योजनाओं को हर हाल में बंद किया जाएगा। इसके अलावा जिन योजनाओं में सुधार की जरूरत होगी, उनमें सुधार भी किया जाएगा। रमन सरकार की जितनी योजनाओं को भूपेश सरकार ने बंद किया है, उनको फिर से चालू किया जाएगा। चरण पादुका, स्कालरशिप योजना जैसी उपयोगी योजनाओं को हम छत्तीसगढ़ में फिर से लागू करेंगे। भाजपा सरकार ने अनेक जनकल्याण की योजनाएं चलाई थीं, उन पर निर्णय लेकर उन्हें जल्द से जल्द चालू किया जाएगा। तेंदूपत्ता जिसे हरा सोना कहा जाता है उस पर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा भुगतान भी किया जाएगा।

विवाहित महिलाओं को हजार रुपए महीने

साय ने आगे कहा कि कैबिनेट में जल्द से जल्द निर्णय लेकर विवाहित महिलाओं को हजार रुपए महीने दिए जाएं। इसका क्राइटेरिया भी जल्द ही बना लिया जाएगा। हमारी प्राथमिकता में मोदी गारंटी के नाम से किए गए वादे हैं। हमारी सरकार इन वादों को एक- एककर पूरा करेगी। किसानों को हमारी पिछली भाजपा सरकार के आखिरी दो साल का बोनस देंगे, जो उस समय नहीं दे पाए थे। रामलला दर्शन योजना प्रारंभ की जाएगी।

उज्ज्वला योजना में 500 रुपए में सिलेंडर दिए जाएंगे

आयुष्मान योजना में जरुरत के हिसाब से 10 लाख रुपए तक दिए जाएंगे। उज्ज्वला योजना में 500 रुपए में सिलेंडर दिए जाएंगे। भूमिहीन गरीबों को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। पांच साल के लिए हमारी सरकार है, हम धीरे-धीरे एक एक कर सारे वादे पूरे करेंगे। भूपेश सरकार की अनुपयोगी योजनाएं बंद करेंगे, भाजपा की रमन सरकार की उपयोगी योजनाओं को फिर से शुरू किया जाएगा। निश्चित रूप से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की कीमत 3100 रुपए होगी। हमने किसानों से जो जो वादे किए हैं, वे सारे पूरे होंगे। 15 दिन खरीदी होगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version