अंबागढ़ चौकी (गंगा प्रकाश)- किसान चौपाल को लेकर ग्रामीण इलाकों में अब उत्साह बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। गन्ने की खेती से जोडने शुरू किए गए इस अभियान में बड़ी संख्या में किसान शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को अं.चौकी विकासखण्ड के ग्राम चिल्हाटी में आयोजित की गई किसान चौपाल में दोपहर के समय 41 डिग्री से अधिक तापमान में भी किसानों का जनसैलाब देखने को मिला। खास बात यह रही कि आयोजन में शामिल होने के लिए किसान सुबह से ही जुटने लगे थे।

चिल्हाटी  में आयोजित किसान चौपाल के दौरान संबोधन देते जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि भूपेश सरकार ने किसानों की स्थिति को मजबूत करने का काम किया है। किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरी है, किसानों के बच्चों के लिए भी आत्मानंद स्कूलों के जरिये बेहतर शिक्षा का मंच मुहैया कराया है। नवाज ने कहा कि मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के किसान गन्ने की खेती कर पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण बनने का काम कर सकते हैं। नवाज के साथ कृषक चौपाल चिल्हाटी में विधायक इन्द्रशाह मंडावी ने भी किसानों को संबोधित करते हुए कहा राज्य सरकार की योजनाओं ने किसानों को मजबूत और समृद्ध बनाया है,यही कारण है देश मे छत्तीसगढ़ का किसान सबसे अच्छे स्थिति में है। इस कृषक चौपाल में पूर्व विधायक भोलाराम साहू,प्रकाश यादव,पिछड़ा प्राधिकरण सदस्य मनोज सिन्हा, छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी अध्यक्ष विद्या ताम्रकार,उपाध्यक्ष रितेश मेश्राम, छुरिया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चुम्मन साहू तथा तरुण सिन्हा,पार्षद श्रीमती साधना सिंह,अशोक वर्मा,जनपद सदस्य खोमेन्द्री चमन गावरे,शेषवरी धुर्वे, पार्षद विजय यादव ,उदयराम साहू मंडी उपाध्यक्ष,महेंद्र सिन्हा, जीतलाल चन्द्रवंसी (सरपंच),बेनी साहू,साजिद रहमानी,रवि हेनरी सहित हजारों की संख्या में किसान मौजूद थे।

प्रति एकड़ एक लाख का फायदा,

किसान चौपाल के दौरान बैंक अध्यक्ष नवाज ने बताया कि गन्ने की खेती से किसानों को प्रति एकड़ एक लाख रुपए तक का मुनाफा मिल सकता है। उन्होंने किसानों को बताया कि इसकी खेती के लिए सभी प्रकार की जमीन उपयोगी है और पानी भी धान के मुकाबले कम लगता है। गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों को बैंक से केसीसी लोन भी दिया जाएगा।

नवाज संग किसानों ने किया भोज,

किसान चौपाल में भोज का भी आयोजन रहाहै। मंगलवार को चिल्हाटी कृषक चौपाल में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने  किसानों के साथ पंगत में बैठकर भोजन किया।

गन्ना उगाएंगे किसान

किसान चौपाल चिल्हाटी में शामिल होने आए हजारों किसानों में से ही बढ़ी संख्या में अन्नदाताओं ने आगामी दिनों में गन्ने की खेती को अपनाने की बात कही। गन्ना उत्पादन के बारे में मिली जानकारी से उत्साहित किसानों ने जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान के समक्ष ही इस अभियान को भी काफी सराहा। इसके अलावा भी अपनी समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version