गरियाबंद/ फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर नगर पंचायत के एल्डरमैन ओमप्रकाश बंछोर, डोंगर सिंह मरकाम, जितेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि भूपेश है तो भरोसा है। यह एक बार फिर साबित हुआ है। कांग्रेस सरकार नित प्रतिदिन रोज नए आयाम गढ़ रही है छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों का भूपेश सरकार ने ख्याल रखा है और इसके लिए नई योजनाओं बनाए भी जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवकों के लिए बड़ा दिन रहा। विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकारी कर्मचारियों के साथ ही संविदा दैनिक वेतन भोगी और पुलिस सहित कई वर्गों के लिए सरकारी खजाना खोल दिया है। मुख्यमंत्री की इन घोषनाओं से सरकारी कर्मचारियों की जेब में 1750 करोड़ रुपए से ज्यादा हर साल पहुंचेगा। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषनाएं की है।
There is no ads to display, Please add some
