फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में किसान की भू अधिकार एवं ऋण पुस्तिका या किसान किताब को एक नया सम्मान जनक नाम देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आम जनता से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹100000 का पुरस्कार भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 मई को जिला बलौदा बाजार भाटापारा के विधानसभा क्षेत्र भाटापारा के ग्राम कराड़ में आयोजित भेंट मुलाकात के दौरान भू अधिकार एवं ऋण पुस्तिका या किसान किताब की कृषक के जीवन में महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए इसे नया सम्मान जनक नाम देने का आह्वान आम जनता से किया था। उन्होंने इस के नामकरण के लिए आम जनता से प्रस्ताव आमंत्रित करने एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹100000 का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की थी मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप नामकरण को अंतिम रूप देने के लिए राजस्व विभाग ने प्रतिभागियों से सुझाव आमंत्रित किए जाने हेतु एक ऑनलाइन वेबसाइट पोर्टल तैयार किया है। इस लिंक पर प्रत्येक प्रतिभागी ने अपने मोबाइल नंबर को रजिस्टर कर अपनी एक प्रवृत्ति 30 जून तक अपडेट कर सकता है। राजिम फिंगेश्वर अनुविभाग की एसडीएम पूजा बंसल ने अनुभाग के प्रतिभागियों से अपील की है कि वे दिए गए लिंक पर भू अधिकार एवं ऋण पुस्तिका या किसान किताब को एक नया सम्मानजनक नामकरण के लिए अपने मोबाइल नंबर को रजिस्टर कर अपनी एक प्रवृत्ति अपलोड करें। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न प्रचार माध्यमों शिक्षण संस्थाओं व एनजीओ के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा है।
There is no ads to display, Please add some


