के श्री निवास राव
भोपालपटनम (गंगा प्रकाश)। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भोपालपटनम नगर में श्री गणेश नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास एवं भक्ति श्रद्धा के साथ मनाया गया। सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति के द्वारा स्थानीय श्री कृष्णा पामभोई क्लब भवन में श्री गणेश जी का मूर्ति का स्थापना की गई। इसके अलावा नगर में पुराना ब्लाक पारा राजापारा बजारपारा शिव मंदिर के प्रांगण में भी श्री गणेश जी की मूर्ति का स्थापना कर नवरात्रि का पर्व बड़े ही श्रद्धा भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। पूरे नवरात्रि के दिनों में रोज सुबह शाम की पूजा अर्चना नगर के पंडितों के वेध मन्त्रो से किया गया पूजा अर्चना के बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्री मंगलमूर्ति के विसर्जन हेतु समिति के सदस्यों के द्वारा वाहनों को साज सज्जा कर श्री सिद्धिविनायक को वाहनों में बैठाकर बाजे गाजे व डी जे के धुन में मुख्यमार्ग एवं नगर के गलियों में भ्रमण कराया गया। जिसमें श्रद्धालुओं व भक्तगण श्री गणेश जी का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किये इस भ्रमण की झांकी में श्रद्धालुओं का भीड़ लगा हुआ था। पुरे नगर भ्रमण के बाद विसर्जन के लिए इन्द्रावती नदी ले जाकर मूर्ति का विसर्जन किया गया है। नवरात्रि विसर्जन को लेकर पूर्व में स्थानीय प्रशासन के द्वारा जिसकी तैयारी को लेकर नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवी एवं पत्रकार के साथ वचार विमर्श किया जाता था। की विसर्जन के समय किस प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था किया जाए। मगर यह प्रथा को पिछले कुछ वर्षों से दरकिनार किया गयाहै। जिसकी खामियाजा का सुरक्षा को देखकर नजर आ रहा है। आज भी देखा गया कि नदी के पास न कोई एन डी आर एफ का कर्मचारी है। न कोई गोताखोर है।न कोई नाव या बोट का व्यवस्था है। भक्तगण अपने द्वारा ही मूर्तियों को नदी में विसर्जन कर रहे है।
There is no ads to display, Please add some


