गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत के आला – अधिकारियों की मेहरबानी से जनपद पंचायत कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर महेंद्र बंजारे के नाम स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के 12 लाख रुपए जारी की जिसे डकार गए। इसकी जानकारी सुचना के अधिकार से हुआ खुलासा।

आपको बता दें कि: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष हाफिज खान के द्वारा सुचना के अधिकार अंतर्गत जनपद कार्यालय में आवेदन कर स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना की जानकारी प्राप्त की यह प्रकरण उस समय की बात है जब 2021 में पुरे देशवासी कोरोना जैसे बीमारी से लड़ रहे थे तब स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना की राशि को महेंद्र बंजारे ने बंदरबाट जैसे कारनामा को अंजाम दी। महेंद्र बंजारे नामक व्यक्ति जनपद पंचायत में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर लंबे समय से पदस्थ है। स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना की राशि महेंद्र बंजारे के नाम से 12 लाख जारी हुई है जिसमें मीडिया कई सारे सवाल खड़े कर रहे हैं?। इसके अलावा नवापारा राजिम मारवाड़ी भोजनालय के नाम से 3 लाख रुपए, देवांगन टेंट हाउस मैनपुर 3 लाख रुपए, जय मां टूर एंड ट्रेवल्स गरियाबंद 1 लाख रुपए, सोनू पुस्तकालय भंडार एवं प्रिंटर्स आरंग को 1 लाख 29 हजार रुपए, निषाद साउंड एवं किराया भंडार नवापारा राजिम 2 लाख 25 हजार रूपए, विश्वकर्मा ट्रेडर्स किराना एवं जनरल नवापारा 63 हजार रूपए, सरस्वती डिजिटल स्टूडियो 33 हजार रूपए का बिल लगाना भ्रष्टचार की बू आ रही है। कोरोना काल की समय में इस तरह के बिल लगाना कई सारे सवाल आ रहे हैं? क्योंकि इन बिल भाऊचर के अनुसार लगभग 500 से 1000 जनसंख्या शामिल होना?

जनदर्शन में जांच के लिए की शिकायत

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष हाफिज खान ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर जनदर्शन समस्या निवारण शिविर दिनांक 24/09/2024 को शिकायत एवं जांच के लिए आवेदन किया जिसमें कम्प्यूटर ऑपरेटर महेंद्र बंजारे के नाम से 30/09/2021 को 2 लाख रुपए, 01/10/2021 को 5 लाख रुपए, 04/10/2021 को 5 लाख रुपए टोटल 12 लाख रुपए लगभग सप्ताह दिवस में सीधा आ जाना एक अकेले की बस की बात नहीं है इतनी बड़ी राशि को भ्रष्टचार देने में उच्च अधिकारी के सरक्षण के बिना अधुरा है। जो जांच की विषय बना हुआ है शिकायत के बाद भी आज तक जांच ना होना कई सवाल घेरे में हैं।

संवाददाता ने ली ग्राउंड रिपोर्ट

 हमारे संवाददाता ने बिल भाऊचर का अध्ययन किए जिसमें अक्तूबर 2021 से नवम्बर 2021 तक के अनुसार कई सारे स्थानों पर स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत कार्यक्रम कराए गए हैं कार्यक्रम में लगभग 500 लोग शामिल हुए हैं उनके लिए वाहन, भोजन व्यवस्था, मंच व्यवस्था के साथ खुर्सी पंडाल टेबल, खेल सामग्री वितरण, का बिल देखा गया जिसमें ना तो जीएसटी नंबर हैं और ना ही दुकान का अता पता, बिल में लगे मोबाईल नंबर से संपर्क करने पर पता चलता है कि वह मोबाईल नंबर सरकारी कर्मचारी का हैं जिन्होंने फर्म के नाम से कभी बिल नहीं बनाया हैं संवाददाता के द्वारा पता चलने पर  मोबाइल नंबर मालिक ने गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत की हैं जो जांच चल रही है। 

स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य क्या है

इस योजना में ग्रामीण क्षेत्र के 15 से 35 वर्ष के युवा समिमलित होंगे। ग्रामीण युवाओं में सामाजिक नेतृत्व विकसित करने, आधुनिक संचार सुविधाओं की पहुंच बनाने, युवाओं के व्यकितत्व के सर्वांगीण विकास हेतु उपयुक्त वातावरण निर्मित करने तथा युवाओ के बीच एकता की भावना विकसित करना इस योजना का मुख्य उददेश्य है।

किसने क्या कहा

श्रीमति रीता यादव जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि जनदर्शन में हुई शिकायत जांच के संबध में जल्द से जल्द जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version