कार्यवाही के अभाव के कारण लक्ष्मण मिर्रे का हौसला बुलंद
चंद्रशेखर जायसवाल
पत्थलगाँव (गंगा प्रकाश)। जशपुर जिले का एक ऐसा विभाग जो शासन की नीति एवम मंशा पर कालिख पोत रहा है इस विभाग में भ्रष्टाचार करना आम बात माना जाता है जहां कुछ भी करो कार्यवाही नहीं होगी इसकी गारंटी है ऐसा ही एक मामला विगत 2 माह से अपनी सुर्खियां बटोरे हुए हैं मामला है पत्थलगांव विकासखंड के तिलड़ेगा संकुल का जहां के शैक्षिक समन्वयक लक्ष्मण मिर्रे द्वारा शासन से प्राप्त स्वच्छता सामग्री एवं खेल सामग्री को शालाओं तक ना पहुंचा कर बंदरबांट कर लिया गया था वही इस विकासखंड के अन्य संकुलो के शालाओं में सामग्री वितरित होने के बाद तिलडेगा संकुल के प्रधान पाठकों ने विरोध किया तथा हमारे द्वारा समाचार प्रकाशित किया गया जिसके बाद कुछ सामग्री उक्त समन्वयक द्वारा वितरित कर दी गई शायद समाचार प्रकाशित ना की जाती तो सारी सामग्री लगभग गायब ही थी अब प्रश्न यह उठता है कि प्रधान पाठकों ने जब लिखित में बयान दिया है कि उन्हें सामग्री 29 मार्च 2023 को प्राप्त हुई है जब की सामग्री उक्त समन्वयक द्वारा जून 2022 तथा नवंबर 2022 को विकास खंड कार्यालय से प्राप्त कर लिया गया था उसके बावजूद सामग्री ना तो संकुल भवन में रखा गया और ना ही शालाओं को वितरित किया गया जो की अपने आप में भ्रष्टाचार को बया कर रहा है यह सभी बातें जांच में सामने आ चुकी है पर जांच को लगभग 3 सप्ताह गुजर गए किंतु कार्यवाही के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया है जबकि सारा मामला जिले के आला अधिकारी के संज्ञान में है तथा विकासखंड से जांच रिपोर्ट भी सौंपी जा चुकी है फिर भी कार्यवाही अब तक नहीं की गई इस समन्वयक का यह पहला मामला नहीं है पूर्व में भी इनकी शिकायत जिले के आला अधिकारी को की जा चुकी है किंतु कार्यवाही हमेशा शून्य ही रहता है कहीं भ्रष्टाचार की जड़ें आगे तक तो नहीं फैली है संकुल के प्रधान पाठकों ने पत्थलगांव के बीआरसी पर समन्वयक को बचाने का आरोप लगाया है ,छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री एवम जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल द्वारा भी उक्त समन्वयक को हटाने के लिखित निर्देश दिए गए थे उसके बावजूद आखिर कार्यवाही से इस भ्रष्ट समन्वयक को क्यों बचाया जा रहा हैं
There is no ads to display, Please add some


